फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former CM Bhupinder Singh Hooda support of fifty thousand affected employees

हरियाणाः पचास हजार प्रभावित कर्मचारियों के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Mon, 19 Nov 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Nov 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Former CM Bhupinder Singh Hooda support of fifty thousand affected employees
bhupinder singh hooda - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के पचास हजार कच्चे और लगभग पांच हजार पक्के कर्मचारियों के समर्थन में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा उतर आए हैं। उनकी सरकार में 2014 में बनाई गई नियमितीकरण नीतियों को हाईकोर्ट के रद्द करने से ही इन कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ी हुई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने बीते 31 मई को नियमितीकरण नीतियां रद्द करते हुए छह महीने में कच्चे कर्मचारियों की जगह पक्की भर्ती करने के आदेश सरकार को दिए थे।

विज्ञापन


सरकार पक्की भर्ती इतने बड़े पैमाने पर इतने कम समय में नहीं कर पाई। सरकार को मानसून सत्र में ही प्रभावित कर्मचारियों की नौकरी विधयेक लाकर बचानी चाहिए थी। सरकार ने अपने स्तर पर ही सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने का निर्णय ले लिया। जिस पर न तो आज तक सुनवाई हुई, न ही फैसले पर स्टे मिला। 30 नवंबर को हाईकोर्ट का निर्णय आए छह महीने पूरे हो रहे हैं। ऐसे में अगर बचे हुए दिनों में स्टे नहीं मिला तो कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी।
विज्ञापन


 हुड्डा ने कहा कि सरकार बिना देरी किए कर्मचारियों की नौकरी बचाने के लिए अध्यादेश लाए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जल्दी सुनवाई की याचिका दायर कर 30 नवंबर से पहले स्टे भी ले। हुड्डा ने कहा कि सरकार जब मानसून सत्र में बिल लाने को तैयार हो गई थी, ड्राफ्ट भी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा को सुझावों के लिए भेज दिया गया था, फिर उस पर यू-टर्न क्यों मारा गया। अब भी कुछ नहीं बिगड़ा है, सरकार हजारों परिवारों के मुंह से निवाला छिनने से बचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed