{"_id":"5b6dde894f1c1ba43e8b6572","slug":"former-chief-minister-hooda-present-at-court-in-manesar-land-allocation-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानेसर घोटाला: पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा हुए अदालत में पेश, अगली सुनवाई 20 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेसर घोटाला: पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा हुए अदालत में पेश, अगली सुनवाई 20 सितंबर को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
bhupinder singh hudda
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर जमीन घोटाला मामले में शुक्रवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा समेत सभी 34 आरोपी अदालत में पेश हुए। बचाव पक्ष की ओर से दायर पांच अर्जियां दी गई, जिस पर अदालत ने सीबीआई को चार्जशीट से संबंधित शेष दस्तावेज मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तारीख तय की है।
मानेसर में जमीन आवंटन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, एमएल तायल, एसएस ढिल्लो, पूर्व डीटीपी जसवंत सिंह समेत 34 आरोपियों के नाम शामिल हैं। आरोपियों में अधिकतर बिल्डरों के नाम हैं, जिन्होंने मानेसर, नौरंगपुर और लखनौला में करीब 400 एकड़ जमीन किसानों से अधिग्रहण के नाम पर ली थी।
बाद में औने-पौने रेट पर किसानों की जमीनें बिल्डरों को बेच दी गईं। इस मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। फरवरी, 2018 में इस मामले में सीबीआई की ओर से करीब 80 हजार पन्नों की चार्जशीट फाइल की गई थी। बचाव पक्ष के वकील एसपीएस परमार और अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि शेष दस्तावेजों के लिए पांच अर्जियां दायर की गई थीं। 20 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर दस्तावेजों की जांच होगी।