फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former chief minister Chautala, who was released on parole, public meeting

'सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं की सात पीढ़ी का जुगाड़ बिठा दूंगा'

Sat, 18 Feb 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना/फतेहाबाद/सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना/फतेहाबाद/सिरसा Updated Sat, 18 Feb 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
Former chief minister Chautala, who was released on parole, public meeting
कार्यकर्ताओं से मिले इनेलो सुप्रीमो - फोटो : अमर उजाला
पेरोल पर रिहा हुए पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में आने वाली सरकार इनेलो की होगी और सरकार आने पर कार्यकर्ताओें की सात पीढ़ी का जुगाड़ बैठा दूंगा। चौटाला शुक्रवार को चंडीगढ़ जाते समय रतिया और टोहाना में कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी जमकर प्रहार किए। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते इनेलो सुप्रीमो चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार का अधिकारियों पर कंट्रोल नहीं है और अधिकारी सरकार से डरते भी नहीं हैं। प्रदेश के मौजूदा अधिकारी वर्तमान सरकार से नही आने वाली सरकार से ज्यादा डरते हैं। इसलिए इनेलो कार्यकर्ताओं को काम कराने की परवाह नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गद्दारों की पार्टी में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम नए सिरे से पार्टी की सदस्यता शुरू करने जा रहे हैं इसके लिए पार्टी में अधिक सदस्यों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करने का काम करें तभी आने वाले समय में इनेलो सरकार बन पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में मौज है, खुले पार्क हैं, घरवाले अच्छा भोजन भेजते हैं

'जो पार्टी छोड़कर गए है, इनेलो उन्हे वापिस नहीं लेगी'

Former chief minister Chautala, who was released on parole, public meeting
पूर्व सीएम चौटाला - फोटो : अमर उजाला
चौटाला ने सिरसा के कालांवाली में कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर चले गए हैं, उनकी कोई सिफारिश न करें, क्योंकि उन्हें वापस इनेलो परिवार में शामिल नहीं किया जाएगा। सुरेंद्र नेहरू के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते चौटाला ने कहा कि उन्हें जेल में कोई परेशानी नहीं है।

अब वह पहले से भी अधिक स्वस्थ हैं। आप लोग मेरी चिंता न करें। जेल में मौज है, खुले पार्क हैं। खबरों के साथ हनुमान, सिया के राम, अशोक, चंद्रगुप्त, बाजीराव आदि सीरियल देखता हूं। जेल में हूं, इसलिए घर वाले अच्छा भोजन भेजते हैं, तभी तो पहले से ज्यादा फिट हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से कहा कि अगर आपका कोई छोटा-मोटा काम हो तो मुझसे सीधे मिल सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed