{"_id":"661ba0eb7b351465fa0f6e89","slug":"former-akali-mla-in-punjab-tinu-joins-aap-at-cm-house-in-chandigarh-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पूर्व अकाली MLA टीनू ने चंडीगढ़ में सीएम हाउस में समर्थकों सहित थामी झाड़ू, जालंधर से उम्मीदवार संभव!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पूर्व अकाली MLA टीनू ने चंडीगढ़ में सीएम हाउस में समर्थकों सहित थामी झाड़ू, जालंधर से उम्मीदवार संभव!
Sun, 14 Apr 2024 02:54 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:54 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव के बीच शिअद के वरिष्ठ नेता पवन टीनू ने अन्य नेताओं सहित आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। काफी समय से टीनू के आप में जाने की चर्चा थी लेकिन बीते कल रैली के दौरान उन्होंने इस बात से इनकार किया था। वहीं, चर्चा है कि टीनू जालंधर सीट से आप के लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं।
विज्ञापन
पंजाब सीएम के साथ पूर्व विधायक पवन टीनू
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्व अकाली विधायक पवन कुमार टीनू रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टीनू को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। चर्चा है कि टीनू को पार्टी जालंधर से आप अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है, क्योंकि मंगलवार को आप ने जालंधर और लुधियाना सीट से उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की सेवा करने वाले लोग लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं और हमें मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टीनू के शिरोमणि अकाली दल छोड़ने से दोआबा में शिअद को लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है। उनके साथ ही सीनियर अकाली नेता गुरचरन सिंह चन्नी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। टीनू 2012 और 2017 में दो बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2014 में जालंधर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था, पर दिवंगत कांग्रेसी सांसद संतोख चौधरी से हार गए थे।
विज्ञापन
पार्टी में शामिल होने के बाद पवन टीनू ने कहा कि हम देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। देश में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है, जो संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। इसके अलावा वह आप सरकार के दो साल में किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों से काफी हैं। आज आम लोगों की जरूरतें पूरी हो रही हैं। लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अकाली लीडरशिप में नीचे से लेकर ऊपर तक अनिश्चिता और असुरक्षा का माहौल है। कार्यकर्ताओं में असुरक्षा की भावना है। जब किसी भी पार्टी के लोगों में अनिश्चिता और अविश्वास होगा तो वह जीत नहीं सकते। अब पंजाब के लोगों का अकाली दल में भरोसा नहीं रहा।