{"_id":"644c1d45249088d5b30d0ea4","slug":"formation-of-umta-for-implementation-of-metro-plan-in-chandigarh-chandigarh-news-c-16-sml1026-127671-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ में मैट्रो प्लान के कार्यान्वयन के लिए यूएमटीए का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ में मैट्रो प्लान के कार्यान्वयन के लिए यूएमटीए का गठन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में कॉप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) यानी शहर में मैट्रो के प्रस्ताव को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने एक प्राधिकरण का गठन कर लिया है। यूनिफाइड मैट्रोपॉलिटिन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (यूएमटीए) के अध्यक्ष चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे। वहीं, प्रशासक चंडीगढ़ के एडवाइजर के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिवों को गवर्निंग बॉडी का निदेशक नियुक्त किया गया है। यूएमटीए का गठन 2006 में अस्तित्व में आई राष्ट्रीय परिवहन नीति को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस नीति में 2014 में संशोधन किया गया था। यूटी प्रशासन ने केंद्र को भेजे जा रहे सीएमपी को लेकर शुक्रवार को यूएमटी का गठन किया। यह प्राधिकरण ट्राइसिटी में मैट्रो की संभावनाओं और इसे लेकर तैयार प्रस्ताव के कार्यान्वयन पर काम करेगा। समिति में राज्य और केंद्र सरकार के अन्य प्रतिनिधियों को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। इसमें 19 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अथॉरिटी ट्राइसिटी में यातायात और परिवहन की बेहतरीन संभावनाओं की तलाश करेगी। इसके तहत प्रभावी परिवहन तंत्र विकसित किया जाएगा।
गौर हो कि चंडीगढ़ में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए कॉप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान पर मंथन चल रहा है। इसके तहत यहां मैट्रो चलाने का प्रस्ताव है। सिलसिलेवार बैठकों के बाद हाल ही में इसको लेकर चंडीगढ़ में यूटी, पंजाब और हरियाणा सरकार के प्रतिनिधियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। इसमें एक साझा प्रस्ताव तैयार कर इसे केंद्र को भेजने पर सहमति बनी है। चंडीगढ़ प्रशासन ने अब इसको लेकर यूएमटीए का गठन किया है। खास यह है कि इसमें हिमाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया है। यूएमटीए ट्राइसिटी में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर वैकल्पिक साधनों पर भी काम करेगा। अथॉरिटी की समय-समय पर चंडीगढ़ में बैठक बुलाई जाएगी जिसमें चंडीगढ़ रोड सेफ्टर क्लब भी सहभागिता करेगा।