फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Formation of Geeta Jayanti Mela Authority, Swami Gyananand Maharaj appointed Vice President, Haryana News

Chandigarh News: गीता जयंती मेला प्राधिकरण का गठन, स्वामी ज्ञानानंद महाराज उपाध्यक्ष नियुक्त

Tue, 13 Aug 2024 03:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Formation of Geeta Jayanti Mela Authority, Swami Gyananand Maharaj appointed Vice President, Haryana News
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण का गठन कर दिया है। निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, राज्यपाल ने स्वामी ज्ञानानंद महाराज को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के तौर पर नामित किया है। इसी साल बजट सत्र के दौरान हरियाणा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण विधेयक 2024 पेश किया था, जिसे चर्चा के बाद पास भी कर दिया गया। सरकार का मत था कि इस प्राधिकरण के बनने से न केवल विभिन्न मेलों में लोगों के लिए की जाने वाली सरकारी व्यवस्थाओं व सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को बड़ी पहचान मिलेगी। प्राधिकरण मेला प्रबंधन व संचालन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को व्यापक स्वरूप प्रदान करने के लिए काम करेगा। प्राधिकरण के मुखिया राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article