{"_id":"6463de704f42ccca730ff757","slug":"forget-worry-make-kids-tiffin-tasty-and-nutritious-in-summer-chandigarh-news-c-16-sml1026-142064-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चिंता भूल जाइए, गर्मी में बच्चों के टिफिन को आकर्षक और पोषण युक्त बनाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चिंता भूल जाइए, गर्मी में बच्चों के टिफिन को आकर्षक और पोषण युक्त बनाइए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों की सेहत प्रभावित हो रही है। माताएं परेशान हैं, क्योंकि उनका लाडला ठीक से कुछ खाता नहीं। स्कूल से टिफिन वापस ले आता है। उसकी सेहत दिनों दिन गिरती जा रही है। ऐसे में आहार विशेषज्ञ स्कूल जाने वाले बच्चों के टिफिन को सेहत से भरपूर बनाने के साथ आकर्षक बनाने का तरीका बता रही हैं। उनका कहना है कि बच्चों को टिफिन के प्रति आकर्षित करने के लिए उसे रंगीन और स्वादिष्ट करना होगा। इसके लिए फल और सब्जियों का प्रयोग कर समस्या का समाधान प्राप्त किया जा सकता है। पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की आहार विशेषज्ञ प्रो. पूनम खन्ना और डॉ. रचना श्रीवास्तव का कहना है कि बच्चों को स्कूल जाने से पहले नाश्ते में पोषक तत्व युक्त आहार दें। इसके साथ ख्याल रखें कि उनका टिफिन उनकी पसंद का हो। क्योंकि खान-पीने में लापरवाही के कारण बच्चे स्कूल की प्रार्थना सभा में बेहोश हो रहे हैं। अभिभावक परेशान हैं। ऐसे में बच्चों के पानी के बोतल में नींबू, पुदीना, खीरा और तरबूज के स्लाइस डालें ताकि बच्चा पानी पीता रहे। वहीं स्कूल प्रबंधन को ध्यान रखना होगा कि बच्चे अपनी कक्षा में ही लंच करें। बाहर न जाएं।
स्कूलों में वाटर बेल बजनी चाहिएडॉ. रचना का कहना है कि गर्मी में पानी की कमी के कारण ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने के लिए कहना चाहिए। स्कूल में ऐसा नहीं हो पाता। इसलिए लंच की ही तरह समय-समय पर वॉटर बेल बजने की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि बच्चे पानी पीते रहें और पानी की कमी जैसी स्थिति सामने न आए।
इस तरह बनाएं आकर्षक
- खीरा और नींबू का स्लाइस, पुदीना के पत्ते, तुलसी के पत्ते स्कूल के पानी की बोतल में डाल सकते हैं।
- टिफिन में इडली, उत्पम, पोहा ज्यादा दें। यह पचता आसानी से है। इसमें तेल और घी ज्यादा नहीं होता। सब्जियों का भी प्रयोग कर उसे रंगीन लुक दिया जा सकता है।
विज्ञापन
- मूंग के स्प्राउट में खीरा, टमाटर और हरी धनिया डालें, नमक मिलाने के बजाय साथ में एक पुड़िया में दें।
- तरबूज, खरबूज, आम, चीकू के स्लाइस को अंगूर के साथ मिलाकर रंगीन अंदाज में दें।
- पराठे में मिक्स आटे का प्रयोग करें, उसमें बारीक कटी हरी सब्जियां मिलाकर बनाएं।
- पालक, बथुआ और चुकंदर मिलाकर रंगीन पूरी बनाए।
- सब्जियों जैसे गाजर, टमाटर के साथ ही पनीर को पतले-पतले स्लाइस में काटकर उसे अच्छी तरह धुल लें। फिर उसे ओवन में ग्रिल कर लें। इसे बच्चे काफी पसंद करते हैं।
इनसेट-
हर दिन दें नया आहार
बच्चों की भी शिकायत रहती है कि लंच बॉक्स में अक्सर एक-सा खाना होता है। ऐसे में वे एक-सा खाना खाकर बोर हो जाते हैं। उनके टिफिन का मेन्यू चेंज करने की जरूरत है। मसलन यदि सोमवार को जूस और अंकुरित दाल दे रही हैं तो मंगलवार को उत्पम या पोहा के साथ मिल्क शेक दें। बुधवार को फ्रूट्स नट्स के साथ वेज सैंडविच भी दे सकते हैं।
इनसेट-
इसे भी ट्राई करें
सैंडविच को त्रिकोण या छोटे वर्गों में काटें, या कुकी कटर का उपयोग करें। मिनी कुकी कटर सेब, तरबूज, या खरबूजे को रसदार दिल या स्टार आकार में बदल सकते हैं। एक सब्जी छीलने वाला किसी भी लंबी सब्जी के सुरुचिपूर्ण रिबन बनाता है। उसे आकर्षक अंदाज में सजाकर बच्चों को दिया जा सकता है।