फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Forest Department sent notice to Forest Hill Golf and Country Club Resort

फॉरेस्ट हिल गोल्फ व कंट्री क्लब रिजॉर्ट को वन विभाग ने भेजा नोटिस

Sat, 07 Aug 2021 10:09 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Forest Department sent notice to Forest Hill Golf and Country Club Resort
फॉरेस्ट हिल गोल्फ व कंट्री क्लब रिजॉर्ट को वन विभाग ने भेजा नोटिस
विज्ञापन

सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में किया जा रहा था अवैध निर्माण
निर्माण रोकने और 30 दिन में जवाब देने के दिएआदेश
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के वन एवं वन्यजीव विभाग ने फॉरेस्ट हिल गोल्फ व कंट्री क्लब रिजॉर्ट को नोटिस जारी कर सुखना वाइल्ड लाइफ सैंचुरी के नजदीक अवैध गतिविधियां रोकने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कच्चे रास्ते के साथ ही अन्य निर्माण को भी जल्द हटाने के आदेश दिए हैं।

साथ ही फॉरेस्ट हिल गोल्फ व कंट्री क्लब रिजॉर्ट के मालिक को इस संबंध में 30 दिन के अंदर अपना जवाब दाखिल करने के भी आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर द इंडियन फॉरेस्ट एक्ट 1927 और द वाइल्ड लाइफ (प्रोटेक्शन) एक्ट 1972 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उप वन संरक्षक डॉ. अब्दुल कयूम की तरफ से ये नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि रिजॉर्ट मालिक को नोटिस जारी कर 30 दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा है। शिकायत के बाद ही वन विभाग की टीम की तरफ से जांच की गई थी, जिसके बाद उनके संज्ञान में ये मामला आया है। नोटिस में बताया गया कि पर्यावरणविद शेखर जिंदल की तरफ से इस संबंध में एक शिकायत आई थी, जिसके बाद ही फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ने अन्य अधिकारियों के साथ सैंचुरी के इलाके की जांच की गई। जांच में सामने आया है कि रिसोर्ट के बाद आपकी तरफ से दूसरे गांव की तरफ एक रोड बनाई जा रही है, जो सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की ईको सेंसटिव जोन की सीमा के भीतर है। पेरीफेरी में लगातार चल रहा ये काम वन एवं वन्यजीवों के हितों को प्रभावित कर रहा है। 4 जून को भी अधिकारियों की तरफ से सेंचुरी के इलाके का दौरा किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के नजदीक अधिकतम जमीन पंजाब की तरफ रिसोर्ट की है, जिसमें सुखना वाइल्ड लाइफ सैंचुरी की बाउंड्री के साथ-साथ एक कच्चा पथ बनाया गया है। इस पथ का इस्तेमाल रिजॉर्ट पहुंचने व अन्य कार्य के लिए किया जा रहा है। यहां पर ट्रैक्टर व अन्य का भी इस्तेमाल किया जा रहा हैं। सेंचुरी के नजदीक इस तरह की गतिविधियां पक्षियों व यहां रहने वाले अन्य वन्यजीवों को परेशान कर रही है। इसके अलावा शिवालिक हिल्स का ये बहुत ही संवेदनशील इलाका है, जिसमें इस तरह की गतिविधियां जीवों और वनस्पतियों के साथ ही पर्यावरण को नष्ट कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed