{"_id":"5e864a9c8ebc3e6fd43b5949","slug":"forest-department-employees-walking-around-with-hand-sticks-to-catch-leopard-chandigarh-news-pkl371336676","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः दहशत का चौथा दिन, तेंदुए को पकड़ने के लिए हैंड स्टिक लेकर घूम रहे वन विभाग कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः दहशत का चौथा दिन, तेंदुए को पकड़ने के लिए हैंड स्टिक लेकर घूम रहे वन विभाग कर्मी
Fri, 03 Apr 2020 12:39 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए को तलाशते वन विभाग के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ कर्फ्यू के बीच चंडीगढ़ में तेंदुए की दहशत वीरवार को चौथे दिन भी बनी रही। तेंदुआ अभी भी वन विभाग की गिरफ्त से दूर है। अब आधुनिक तरीकों के साथ वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पुराने तरीके भी अपना रहा है। विभाग अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने हैंड स्टिक के सहारे तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए गश्ती दलों की संख्या बढ़ा दी गई है।
बता दें कि सोमवार की सुबह शहर के पॉश इलाकों में शुमार सेक्टर-5 में सुबह कोठी नंबर-50 और 68 में एक तेंदुआ देखा गया था, जिसको वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तक ट्रेंकुलाइज कर काबू कर लिया था। बेहोश तेंदुए को वन विभाग की टीम ने देर रात जंगल में छोड़ दिया था। इस घटना के महज कुछ घंटों बाद ही मंगलवार को फिर सेक्टर-34, 44 और 45 में तेंदुआ देखा गया, जिससे लोग दहशत में आ गए। इस तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के साथ ही चंडीगढ़ पुलिस लगातार गश्त कर रही हैं और उसे पकड़ने के लिए प्रयास कर रही हैं।
चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। अब थकहारकर वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पुराने तरीकों को अपना रहा है। वन विभाग के कर्मचारी हैंड स्टिक के सहारे तीन से चार के दल में तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ विशेषज्ञों की भी मदद विभाग ले रहा है। उनके द्वारा बताए तरीकों को विभाग अपना रहा है। विभागीय अधिकारी लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।

कोरोना पर भारी तेंदुए की दहशत
कोरोना के कर्फ्यू के बीच सेक्टर- 34, 44 और 45 में तेंदुए की खबर से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। तीनों सेक्टरों के साथ ही आसपास के सेक्टरों में भी रहने वाले लोग तेंदुए को लेकर दहशत में हैं। अधिकांश सेक्टरों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है, सड़कों पर तेंदुए की तलाश में सिर्फ वन विभाग के कर्मचारी और चंडीगढ़ पुलिस के जवान वाहनों के साथ घूम रहे हैं।
खराब सीसीटीवी से हो रही परेशानी
सेक्टर-34, 44 और 45 के रूट पर तेंदुए को तलाशने के लिए वन विभाग और चंडीगढ़ पुलिस की टीमें तेंदुए की तलाश के लिए अलग-अलग प्रयास कर रही हैं। तेंदुए की सही लोकेशन के लिए पुलिस ड्रोन का प्रयोग कर रही है। वन विभाग लोगों के घरों में लगे और सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकांश सीसीटीवी खराब होने के कारण तेंदुए की सही लोकेशन नहीं पता चल पा रही है। कई सीसीटीवी की डीबीआर खराब है तो कई का लोगों को पासवर्ड नहीं पता है, जिस कारण से वन विभाग की टीम को दिक्कतें आ रही हैं।
जहां जहां तेंदुआ मिलने की संभावना है वहां रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। तेंदुए से बच्चों और पेट्स को ज्यादा खतरा है, इसलिए उन्हे घर के भीतर रखना जरूरी है। विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए सभी तैयारियां पूरी की हुई हैं, जल्द ही वन विभाग के शिकंजे में तेंदुआ होगा।
- डा. अब्दुल कय्यूम, आईएफएस, वन विभाग, चंडीगढ़