फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foreign tennis players won semi-finals

विदेशी टेनिस खिलाड़ियों ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले

Fri, 10 Jan 2020 07:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Foreign tennis players won semi-finals
clta mein shot lagate juliette bovy (belzium)
चंडीगढ़ । आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले गए। इसमें भारतीय टेनिस खिलाड़ी फाइनल की रेस से बाहर हो गए। खेले गए सेमीफाइनल मैचों मे विदेशी खिलाड़ियाें ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बना ली। यह इंटरनेशनल टूर्नामेंट सीएलटीए स्टेडियम सेक्टर-10 में चल रहा है और इसमें लड़के और लड़कियों के अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कई देशों के टॉप वरीयता प्राप्त खिलाड़ी खेल रहे हैं। इनमें स्विट्जरलैंड, ताइपे, चीन, बेल्जियम, फ्रांस, इस्राइल, जापान, कजाकिस्तान, थाईलैंड, सीरिया, मलयेशिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली, ग्रेट ब्रिटेन, कोरिया, यूक्रेन और भारत के खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेले गए लड़काें के सेमीफाइनल मैचों में बेल्जियम के मार्टिन ने स्विट्जरलैंड के जे. मलास्कोवी को 6-3, 6-3 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में बेल्जियम के खिलाड़ी आर. कॉलीगनों ने ताइपे के हन ची लीन को 6-2, 6-2 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

लड़कियाें के वर्ग में इस्राइल की एम. फूचटमन ने बेल्जियम के जुलीटी बॉवे को 6-3, 7-6 से मात दी। अन्य मैच में इस्राइल की सबरीना कालाद्रोवा ने चीन की जैकी हंग को 6-3, 6-3 के अंतर से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed