फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foreign liquor worth Rs 23 lakh being sent out after evading tax was caguht

टैक्स चोरी कर बाहर भेजी जा रही 23 लाख रुपये की विदेशी शराब पकड़ी, ठेकेदार फरार

Wed, 17 Nov 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Foreign liquor worth Rs 23 lakh being sent out after evading tax was caguht
चंडीगढ़। टैक्स चोरी कर 23 लाख रुपये की विदेशी शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने इस मामले में शराब ठेकेदार नरेश राणा को आरोपी बनाते हुए धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, ठेकेदार के कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जीरकपुर निवासी मनोज कुमार (43) (मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का) और पंजाब के फतेहगढ़ साहिब निवासी गुरविंदर सिंह (28) के रूप में हुई। दोनों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस रविवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने महिंद्रा पिकअप गाड़ी को रोककर तलाशी ली। गाड़ी में से शराब की 149 पेटियां बरामद हुईं। इन पर कोई होलोग्राम भी नहीं था। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत लगभग 23 लाख रुपये है। पुलिस के पूछने पर उन्होंने कहा कि शराब सेक्टर-28डी के शराब के ठेके से लाए हैं। पुलिस को वह किसी तरह का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी चालक गुरविंदर और साथ बैठे मनोज कुमार ने पुलिस को कहा कि उन्हें नरेश राणा ने पोल्ट्री फार्म चौक पर गाड़ी लेकर इंतजार करने के लिए कहा था। नरेश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि आरोपी हरियाणा और पंजाब में शराब की तस्करी करते हैं। चंडीगढ़ में शराब के दाम कम हैं। तस्कर पंजाब-हरियाणा में यहां से शराब ले जाकर बेचकर मुनाफा कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed