फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Foreign guests participated in Ram Yatra in Sunam

Ram Mandir: राम के रंग में रंगे विदेशी मेहमान, बोले- सौभाग्य की बात... इन दिनों भारत में हूं

Mon, 22 Jan 2024 05:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Jan 2024 05:16 PM IST
सार

भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पंजाब का सुनाम शहर झूम उठा। हर तरफ श्री राम के जयकारे गूंज रहे हैं। हर चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। विदेशी मेहमान भी इस अद्भुत अवसर को अपना सौभाग्य मान रहे हैं। जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Foreign guests participated in Ram Yatra in Sunam
सुनाम में निकाली गई राम यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूरा देश राममय हो गया है। पंजाब का सुनाम भी राम के रंग में डूबा है। यहां विदेशी मेहमान भी राम की महिमा में डूबे दिखे। एक शादी समारोह में भाग लेने अमेरिका के क्रिस पीटलिगंजर और सेरेया सुनाम पहुंचे हैं। यहां इन दोनों विदेशी मेहमानों ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हिस्सा लिया। इनके साथ अकाली दल संयुक्त के नेता व पूर्व चेयरमैन प्रितपाल सिंह हांडा भी मौजूद रहे। दोनों विदेशी मेहमानों ने कहा कि यहां लोगों में धर्म के प्रति अटूट आस्था देखना अद्भुत लगा। सौभाग्य की बात है कि वे इन दिनों में भारत आए हैं। 

विज्ञापन

राममयी हुई सुनाम नगरी

माता सीता का स्पर्श प्राप्त सुनाम नगरी पूरी तरह से राममयी हो गई। कई किलोमीटर लंबी रामयात्रा में भव्यता, उल्लास और अटूट भक्तिभाव का अनोखा संगम दिखा। सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।

विज्ञापन


भगवान राम, महादेव और लव-कुश की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई इस भव्य यात्रा में मंत्री अमन अरोड़ा, भाजपा नेता दामन बाजवा और विनोद गुप्ता, अकाली नेता विन्नरजीत सिंह गोल्डी, राजिंदर दीपा, घनश्याम कांसल, अनिल जुनेजा और गौरव जनालिया समेत अन्य लोग पहुंचे। जगह-जगह राम यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने पटाखे चलाए। गुलाल, पुष्प वर्षा और मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे शहर को सजाया गया था। फूल, गुब्बारे, रंगीन चुनरियां एक अलग ही माहौल की अनुभूति करवा रही थीं। अयोध्या से लाई पवित्र ज्योति के दर्शन कर रामभक्त अभिभूत हो रहे थे। इस मौके पर सीतासर मंदिर कमेटी के अलावा दर्जनों संगठनों ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर सुनीता शर्मा, मास्टर शाम लाल, ईश्वर गर्ग, दिनेश शंटी, जय ध्वज, कैफी अदलखा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed