{"_id":"68d3036da6e4cc7050090cea","slug":"food-safety-raid-on-parantha-shop-in-sector-22-owner-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1049-826966-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर 22 की परांठे की दुकान पर फूड सेफ्टी का छापा, मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर 22 की परांठे की दुकान पर फूड सेफ्टी का छापा, मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 की मशहूर दिल्ली स्पेशल परांठे वाली गली में मंगलवार को फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर छापा मारा। दुकान में गंदगी, अव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई। टीम ने दुकानदार का चालान काटा और पांच खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब जांच के लिए भेजे। इस मामले में सेक्टर 17 थाने में बीएनएस की धारा 272 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
निरीक्षण के दौरान दुकान में अस्वच्छ और फ्रिज से दुर्गंध की शिकायत सामने आई जिससे बीमारी फैलने का खतरा पाया गया। दुकान के मालिक और सेक्टर 22 निवासी बिमल कुमार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
फूड सेफ्टी अधिकारियों ने दुकानदार को साफ-सफाई और स्वास्थ्य मानकों में सुधार के लिए 14 दिन का समय दिया है। इस अवधि में दुकान को सभी नियमों का पालन करना होगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा निरीक्षण में खामियां मिलने पर दुकान का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
टीम ने इस कार्रवाई को खाद्य सुरक्षा के प्रति सख्ती का संदेश बताया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता व गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा।