साइक्लिंग और ट्रैकिंग के हैं शौकीन तो यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकलिंग और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए चंडीगढ़ के वन एवं वन्य जीव विभाग ने हर महीने का शेड्यूल जारी कर दिया है। गर्मी और बरसात के कारण जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर को दोनों एक्टिविटीज बंद रहेंगी। बाकी महीने समयानुसार आयोजन किए जाएंगे।
कब करें ट्रैकिंग
21 जनवरी (शनिवार), 19 फरवरी (रविवार), 11 मार्च (शनिवार), 22 अप्रैल (शनिवार), सात मई (रविवार), दो अक्तूबर (सोमवार), 11 नवंबर (शनिवार) और 17 दिसंबर (रविवार)।
ट्रैकिंग पर जाने के लिए ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
चंडीगढ़ की फारेस्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट http://chandigarh.gov.in/dept_forest.htm पर जाकर रजिस्ट्रेशन फार्म जैसा एक लेटर भरकर ट्रैकिंग शुरू होने के तीन दिन पहले सेक्टर-19 स्थित फारेस्ट डिपार्टमेंट के दफ्तर में जमा कराएं या फिर सीधा सा एक मेल, जिसमें ट्रैकिंग में जाने वालों का नाम, मोबाइल नंबर, उम्र का ब्योरा forestchandigarh@gmail.com पर भेज दें।
नेपली गेट पर पहुंचना होगा
रजिस्ट्रेशन के बाद लोगों को ट्रैकिंग वाले दिन सुबह सकेतड़ी गांव के समीप महादेव मंदिर के समीप नेपली गेट पर पहुंचना होगा। नेपली से कांसल तक करीब आठ किलोमीटर का रूट होता है।
जानिए कब करें साइक्लिंग
इस बीच प्रशासन की ओर से पानी और रिफ्रेशमेंट का इंतजाम होता है। इसमें 1500 मीटर ऊंचाई तक की पहाड़ियां और कई खूबसूरत पेड़ हैं। जनवरी-फरवरी को सुबह साढ़े सात बजे तक, मार्च-अप्रैल को सुबह सात बजे, मई, अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर को सुबह छह बजे नेपली गेट पर पहुंचना होगा।
कब करें साइक्लिंग
28 जनवरी (शनिवार), 11 फरवरी (शनिवार), 18 मार्च (शनिवार), आठ अप्रैल (शनिवार), 13 मई (शनिवार), सात अक्तूबर (शनिवार) 18 नवंबर (शनिवार), नौ दिसंबर (शनिवार)।
स्मृति वन पर पहुंचना होगा
तय समय से पहले सुखना लेक के पीछे बने स्मृति वन पर साइकलिंग शुरू होने के ठीक एक घंटे पहले पहुंचना होगा। इसका शेड्यूल भी फारेस्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर अपलोड है।
इसके लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराना है, बल्कि जिस दिन साइकलिंग होनी है, उस दिन आयोजन से ठीक एक घंटे पहले पहुंचना है। साइकलिंग सुखना लेक पीछे बने ट्रैक पर होनी है।