{"_id":"583498e44f1c1b2c2513b779","slug":"following-the-list-of-bjp-congress-changed-the-strategy-today-s-big-meeting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सूची के बाद कांग्रेस ने बदली रणनीति, आज बड़ी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सूची के बाद कांग्रेस ने बदली रणनीति, आज बड़ी बैठक
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कांग्रेस नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने टिकट वितरण से नाराज भाजपा नेताओं का चुनाव में फायदा लेने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। असंतुष्ट नेताओं ने कांग्रेस नेताओं से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है।
कांग्रेस ने बुधवार दोपहर को चुनाव समिति की बैठक बुलाई है, जिसमें भाजपा के हर वार्ड के उम्मीदवारों पर मंथन करते हुए अपने प्रत्याशी का नाम तय करेगी। कांग्रेस द्वारा संभावित उम्मीदवारों की सूची तय कर दी गई है लेकिन भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा होने के कारण अब इसमें बदलाव किया जा सकता है। हैवी वेट के सामने उसी के बराबर का उम्मीदवार उतारा जाएगा।
भाजपा की सूची घोषित होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के बीच लंबी चर्चा हुई है। जिसके बाद चुनाव समिति की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। बुधवार को ही नाम तय कर लिए जाएंगे। कांग्रेस की ओर से वीरवार को उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। कुछ भाजपा नेता बुधवार को पार्टी से इस्तीफा भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
पवन बंसल की ओर से कुछ दावेदारों को पहले से ही उम्मीदवार बनाने के संकेत दे दिए थे। लेकिन अब भाजपा के उम्मीदवार घोषित होने के बाद कई के नाम कट सकतेा हैं। जबकि कई कांग्रेस दावेदार खुद भी भाजपा की सूची घोषित होने के बाद पलट रहे हैं जबकि कुछ कांग्रेस के दावेदार खुश हैं।

भाजपा के कई नाराज नेता कांग्रेस के संपर्क में
चंडीगढ़ कांग्रेस नेताओं की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : File Photo
छाबड़ा को मैदान में उतारने का दबाव
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा चुनाव न लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। लेकिन भाजपा की ओर से सिर्फ वार्ड नंबर-3 को छोड़कर बाकी सभी सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में कांग्रेस को भाजपा की रणनीति समझ में आ गई है कि भाजपा छाबड़ा के वार्ड को हर हालत में जीतकर शहर के मतदाताओं को मैसेज देना चाहती है। ऐसे में पार्टी में प्रदीप छाबड़ा को ही वार्ड नंबर-3 से चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है जबकि इससे पहले छाबड़ा अपनी पत्नी को टिकट देने की योजना बना रहे थे।
कांग्रेस में इनका लड़ना तय
कांग्रेस से गुरबख्श रावत, पूर्व मेयर पूनम शर्मा, हरफूल चंद कल्याण, शीला फूल सिंह, जतिंदर भाटिया, संदीप भारद्वाज, पूर्व मेयर कमलेश, दवेंद्र सिंह बबला, एचएस लक्की की टिकट तय माना जा रहा है। इसके साथ ही युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरमेल केसरी की पत्नी की टिकट भी पक्का माना जा रहा है।
भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में है। भाजपा को उसकी गुटबाजी ही हरवा देगी। बुधवार को चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है।
प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष चंडीगढ़