{"_id":"6939d66cf9f968869b040047","slug":"following-the-arrest-at-pu-discussions-on-campus-heated-up-with-faculty-and-students-statingif-the-professor-committed-a-crime-he-should-be-punished-chandigarh-news-c-16-pkl1079-893800-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में गिरफ्तारी के बाद कैंपस में चर्चा का माहौल गर्म, फैकल्टी-विद्यार्थी बोले- \nप्रोफेसर ने क्राइम किया है तो सजा मिलनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में गिरफ्तारी के बाद कैंपस में चर्चा का माहौल गर्म, फैकल्टी-विद्यार्थी बोले- प्रोफेसर ने क्राइम किया है तो सजा मिलनी चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के आवास में सीमा की हत्या मामले में उनके पति प्रोफेसर बीबी गोयल की गिरफ्तारी के बाद कैंपस में माहौल बदला हुआ नजर आ रहा है। हर जगह प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर चर्चा चल रही है। फैकल्टी और विद्यार्थियों ने बताया कि बीबी गोयल सभी के साथ हमेशा प्यार से बात करते थे। शुरू में जब उनकी पत्नी की हत्या हुई थी, तब वह बहुत रोते थे। पूरे स्टाफ और विद्यार्थियों के साथ उनका व्यवहार बहुत अच्छा था। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने क्राइम किया है तो इसकी सजा मिलनी चाहिए।
पिछले सप्ताह भी वह सभी से बात कर गए थे। पिछले सेमेस्टर में उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाया है। इसके साथ ही पेपरों में ड्यूटी भी दी। गिरफ्तारी के बाद अखबारों के माध्यम से कैंपस में पता चला। उसके बाद विभाग के लोग सहमे हुए दिखाई दिए। लोगों ने कहा कि उन्हें सोचकर डर लग रहा है कि यदि वह दोषी हैं तो इतने समय से पूरा स्टाफ एक क्रिमिनल के साथ उठ बैठ रहा था।