फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fog will prevail again from today, cold will spread in the atmosphere

Chandigarh News: आज से फिर छाएगा कोहरा, फिजा में घुलेगी ठंड

Wed, 24 Dec 2025 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Fog will prevail again from today, cold will spread in the atmosphere
चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बुधवार को मौसम में ठंडक घुलने के साथ कोहरा छाने का अनुमान है। हालांकि मंगलवार को चंडीगढ़ से उड़ानों का संचालन सुचारू रहा। सिर्फ शाम छह बजे की एक फ्लाइट तकनीकी कारणों से रद्द की गई। मंगलवार को खिली धूप का लोगों को खूब आनंद उठाया। सुखना लेक, सेक्टर-17 प्लाजा, रोज गार्डन सहित अन्य पर्यटक स्थलों पर काफी रौनक रही। अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार कोहरे के कारण दृश्यता के कम होने की संभावना ज्यादा हो रही है। मंगलवार को विजिबिलिटी बेहतर रही। मौसम विभाग के अनुसार 24 दिसंबर को कोहरा होने का आसार हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यही स्थिति 25 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा। 26 दिसंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे और धुंध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed