फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fog will affect flights from Chandigarh International Airport in this year

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से बिगड़ेगा उड़ानों का शेड्यूल, पिछले साल भी पड़ा था असर

Mon, 09 Nov 2020 01:57 PM IST
ajay kumar दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 09 Nov 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Fog will affect flights from Chandigarh International Airport in this year
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

सर्दी का मौसम शुरू होते ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। दिसंबर तक धुंध फ्लाइटों का शेड्यूल बिगाड़ देगा। इसकी वजह होगी चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आइएलएस) कैट-थ्री का नहीं होना। क्योंकि मौजूदा समय में इंटरनेशल एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आइएलएस) कैट-2 इंस्टाल है। 

विज्ञापन


आइएलएस कैट-2 की मदद से न्यूनतम 350 मीटर विजिबिलिटी तक फ्लाइटों का संचालन हो पाता है लेकिन दिसंबर और जनवरी में शहर में घनी धुंध पड़ती है। ऐसे में फ्लाइट्स को लैंडिंग में दिक्कत होती है। इसी वजह से पिछले साल दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट पूरे दो महीने तक बंद थी। इस बार कोविड के चलते मंत्रालय ने ही चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली इंटरनेशनल फ्लाइटों पर रोक लगा दी है। इसके अलावा अन्य फ्लाइट्स का संचालन भी प्रभावित हुआ था। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैट थ्री-बी
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैट थ्री-बी की मदद से 50 मीटर की विजिबिलिटी पर फ्लाइट ऑपरेशन संभव हो जाती है लेकिन इस बार भी कैट थ्री-बी लगाने की मंजूरी नहीं मिल पाई है। इसकी पुष्टि एयरपोर्ट के सीईओ अजय कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि इस विंटर में कैट-2 आईएलएस से फ्लाइट ऑपरेशन होगा, इससे 350 मीटर की विजिबिलिटी पर फ्लाइट ऑपरेट हो सकेंगी। इससे पहले कैट-3 आईएलएस लगा हुआ था, इसकी मदद से 1250 मीटर की विजिबिलिटी पर फ्लाइट ऑपरेशन संभव हो पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हजार करोड़ खर्चे, पूरी तरह इंटरनेशनल उड़ानें नहीं हो पाई शुरू
दिल्ली से इंटरनेशनल फ्लाइट लेने वाले सबसे ज्यादा यात्री पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से होते हैं। अगर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो जाएं तो यहां के लोगों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन यहां प्रॉपर तरीके से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू नहीं हो पाई हैं। 


पहले पुराने एयरपोर्ट को 400 करोड़ खर्च कर रेनोवेट किया गया और फिर 1400 करोड़ रुपये खर्च कर नया एयरपोर्ट बना दिया। करीब 2 हजार करोड़ खर्च करने के बाद भी अब तक सही तरह से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू नहीं हो पाई हैं। वहीं पहले कैट-3 बी मंजूर था और इसे पूरा करने की समय सीमा भी दे दी गई थी और अब कोरोना काल के बाद इस विषय पर कोई चर्चा ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed