{"_id":"647507648396f6d24a063a74","slug":"focus-will-be-on-skill-development-of-students-in-ug-honors-course-chandigarh-news-c-16-sml1026-152572-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: यूजी ऑनर्स कोर्स में छात्रों के कौशल विकास पर रहेगा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: यूजी ऑनर्स कोर्स में छात्रों के कौशल विकास पर रहेगा ध्यान
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी अंडर ग्रेजुएट ऑनर्स कोर्सेज के लिए भी नई शिक्षा नीति-20 के तहत की जा रही रेगुलेशन के आधार पर ही दाखिला प्रक्रिया करवाएगी। यही प्रक्रिया शहर और पंजाब के पीयू से संबद्ध कॉलेजों पर लागू होगी। पीयू की ओर से बीएससी ऑनर्स (होम साइंस), बीएससी ऑनर्स (डेयरिंग, एनिमल हसबेंडरी और एग्रीकल्चर, बीएससी ऑनर्स फैशन डिजाइनिंग और पीयू परिसर में बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स के लिए पाठ्यक्रम और दाखिला प्रक्रिया तैयार कर ली गई है। अब नए पाठ्यक्रम में छात्रों के कौशल विकास पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।
यूजी ऑनर्स में छात्र को मेजर विषय में मुख्य विषय का चुनाव करना होगा, जिसमें वह डिग्री लेना चाहता है। इसके अलावा माइनर कोर्स में उम्मीदवार को मेजर के अलावा अन्य विषय के बारे में विस्तृत में पढ़ने का मौका मिलेगा। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को डिग्री मेजर और माइनर विषयों के चुनाव के आधार पर दी जाएगी जैसे कि बीएससी होम साइंस करता है। अगर कोई छात्र मेजर फूड एंड न्यूट्रिशन रखता है और माइनर में ह्यूमन डेवलपमेंट का चयन करता है ऐसे में छात्र को डिग्री बीएससी होम साइंस डिग्री इन फूड्स एंड न्यूट्रिशन मेजर विद माइनर इन ह्यूमन डेवलपमेंट की दी जाएगी। इसके अलावा कौशल आधारित कोर्स पर मुख्य ध्यान रहेगा। उम्मीदवारों को मेजर और माइनर विषय के अलावा कौशल आधारित कोर्स मल्टी डिस्पिलिनरी, एबिलिटी इनहांसमेंट (लैंग्वेज), स्किल इनहांसमेंट, इटर्नशिप, कम्यूनिटी आउटरीच और वैल्यू एडेड कोर्स भी मुख्य रूप से पढ़ने होंगे।
परिणाम एसजीपीए के आधार पर होगा जारी, ये रहेगी प्रक्रिया
अंक प्रतिशत ग्रेड प्वाइंट लेटर ग्रेड
95 से 100 10 ओ (आउटस्टैंडिंग)
85 से 95 9 ए प्लस ( एक्सीलेंट)
75 से 85 8 ए (वैरी गुड)
65 से 75 7 बी प्लस (गुड)
55 से 65 6 बी (अबव एवरेज)
45 से 55 5 सी (एवरेज)
40 से 45 4 पी (पास)
40 से कम 0 फेल
पीयू अभी तक मेजर और माइनर के विषय नहीं कर पाया तय
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से एनईपी को लेकर सोमवार को बैठक भी रखी गई थी। कॉलेजों को मेजर और माइनर कोर्स में कौन-कौन से विषयों के विकल्प होंगे, अभी इसका चयन नहीं हो पाया है। इसके कारण कॉलेजों को स्पष्टता नहीं है कि मेजर और माइनर विषयों में छात्रों को कौन से विषय दिए जाने हैं। पीयू की ओर से दी गई एनईपी रेगुलेशन के तहत तय पाठ्यक्रम और प्रकिया के अनुसार ही सभी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया करवाई जाएगी। पीयू की ओर से पंजाब और चंडीगढ़ के कॉलेजों की मंगलवार को एनईपी और दाखिले के सिलसिले में बैठक भी बुलाई गई है।