फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Focus Solar City making posters Crest organizes online inter school poster making competition Renewable Energy Day

पोस्टर्स बनाकर बच्चों ने किया सोलर सिटी पर फोकस, क्रेस्ट ने अक्षय ऊर्जा दिवस पर ऑनलाइन इंटर स्कूल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन

Fri, 21 Aug 2020 02:37 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Focus Solar City making posters Crest organizes online inter school poster making competition Renewable Energy Day
चंडीगढ़। रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस व टेक्नोलाजी (क्रेस्ट) ने स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता के सहयोग से वीरवार को ‘अक्षय ऊर्जा दिवस’ पर ऑनलाइन इंटर-स्कूल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शहर के 45 सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें छात्रों ने रंग-बिरंगे पोस्टर्स बनाकर सोलर सिटी चंडीगढ़ पर फोकस किया। छात्रों ने ‘सोलर एनर्जी, द स्मार्ट वे टू पॉवर योर होम’, ‘गो सोलर-सेव पोलर’, ‘सोलर इस द एनर्जी फॉर फ्यूचर’, ‘सोलर पैनल्स: पुट इट वेयर द सन डस शाइन’, ‘सोलर पॉवर-द सनी साइड आफ लाइफ’ जैसे स्लोगन पोस्टरों पर लिखा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पर्यावरण भवन सेक्टर-18 में क्रेस्ट के सीईओ देबेंद्र दलाई ने स्मृति चिन्ह और मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

देबेंद्र दलाई ने कहा कि वर्ष 2008 में चंडीगढ़ की कल्पना मॉडल सोलर सिटी के रूप में की गई थी। चंडीगढ़ के लोग शिक्षित और पर्यावरण के प्रति जागरूक हैं। ऐसे में एक बार जब उन्हें सोलर एनर्जी के उपयोग से होने वाली बचत से अवगत कराया गया, तो इसे स्वीकार करने वालों की संख्या काफी अधिक थी। अब हम उम्मीद करते हैं कि रिन्यूएबल एनर्जी सर्विस कंपनी (रेस्को) मॉडल के अधीन सोलर सिस्टम इंस्टॉल करवाने वालों की संख्या बढ़ेगी। मॉडल के तहत प्राइवेट कंपनी मुफ्त में 15 साल के लिए सोलर प्लांट इंस्टॉल करेगी। इसके बाद संबंधित मकान के मालिक को प्लांट दे दिया जाएगा। इस मौके पर क्रेस्ट के डिप्टी सीईओ डॉ.अब्दुल कयूम और एनजीओ के संयोजक प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन बच्चों ने जीता पुरस्कार
पहली से पांचवीं कक्षा के वर्ग में टॉप फाइव बच्चों में सीएल अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल के कक्षा पांचवीं के छात्र अर्णव, एकेसिप्स स्मार्ट स्कूल-41 के दूसरी ए कक्षा के असद खान, दिल्ली पब्लिक स्कूल की दूसरी ई कक्षा की छात्रा एव्यान अरोड़ा, आरआईएमटी वर्ल्ड स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा पैंसी और भवन विद्यालय जूनियर की पांचवीं कक्षा की छात्रा ओजस्वी अग्रवाल शामिल रहे। छठी से आठवीं कक्षा वर्ग में टॉप फाइव स्टूडेंट्स में न्यू पब्लिक स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र अभिषेक, दिल्ली पब्लिक स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा दिव्यांशी जिंदल, भवन विद्यालय, सेक्टर-27 के आठवीं कक्षा के छात्र लक्ष्य चुग, जीजीएमएसएसएस-18 सी की आठवीं बी की छात्रा स्नेहा और एकेसिप्स स्मार्ट स्कूल, सेक्टर-41 की छठी ए की छात्रा वंशिता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा नौवीं से बारहवीं के वर्ग में टॉप फाइव स्टूडेंट्स में जीएमएसएसएस-37 बी के बाहरवीं कक्षा के गुरसिमरन सिंह, सेंट जोसफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा कोमलप्रीत कौर, एकेसिप्स स्मार्ट स्कूल-41 की दसवीं कक्षा की छात्रा खुशलीन कौर, सोरेम की दसवीं कक्षा की छात्रा संस्कृति अग्रवाल और कार्मल कांवेंट स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा सृष्टि सैनी शामिल हैं। वहीं, शिक्षकों के वर्ग में टॉप तीन स्थानों पर गवर्नमेंट हाई स्कूल-30 ए की मंजू जस्सल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की मीनाक्षी शर्मा और गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल-38 वेस्ट की मोनिका ग्रोवर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed