फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flying of birds will always be seen at Matka Chowk

मटका चौक पर अब हमेशा नजर आएगा पक्षियों का उड़ता हुआ झुंड

Sat, 20 Mar 2021 08:37 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Flying of birds will always be seen at Matka Chowk
मटका चौक पर उद्घाटन करते यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा व अन्य। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर के प्रसिद्ध मटका चौक पर अब हमेशा पक्षियों का उड़ता हुआ झुंड नजर आएगा। विश्व गौरैया दिवस पर शनिवार को यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने इसका उद्घाटन कर शहरवासियों को समर्पित कर दिया। इसे मुरमुरेशन (पक्षियों का झुंड) नाम दिया गया है। इस मौके पर मनोज परिदा की पत्नी लिपि परिदा, डॉ. संदीप गोयल और अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

यह डिजाइन मुंबई की एक कंपनी ने बनाया है, जिसे चंडीगढ़ प्रशासन की मंजूरी के बाद मूर्त रूप दिया गया है। इस प्रोजेक्ट पर आने वाला खर्च व्यापारी और शहर के सेंट जोंस पब्लिक स्कूल से पढ़े डॉ. संदीप गोयल ने उठाया है। गोयल ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि वह चंडीगढ़ में पढ़े हैं, लेकिन उन्होंने पाया कि पिछले 40 साल में शहर में कुछ खास बदला नहीं है। उनकी तमन्ना थी कि शहर को कुछ उपहार में दें, इसलिए उन्होंने इसके लिए काम किया है। गोयल ने कहा कि उम्मीद है कि उनके इस काम को देखते हुए, अन्य लोग भी प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने उन्हें सुखना लेक के आईलैंड और शहर के कुछ और चौक को भी नया रूप देने के लिए कहा है, जिसको लेकर वह जल्द ही कार्य शुरु करेंगे।
विज्ञापन

अब लोग मुरमुरेशन को भी देखने आएंगे
इस अवसर पर मनोज परिदा ने कहा कि अब लोग सुखना लेक, रॉक गार्डन और रोज गार्डन के अलावा इसे भी देखने आएंगे। ये आजादी का प्रतीक है। डॉ. संदीप गोयल की तरफ से पहले सीएचबी को एक प्रस्ताव दिया गया था। बोर्ड ने प्रस्ताव को प्रशासन के पास भेजा। इस प्रस्ताव पर चंडीगढ़ हेरिटेज कमेटी ने कई आपत्तियां जताई थीं और कई बैठकों के बाद इसे पास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटका चौक के नए डिजाइन की खासियत
- दूर से देखने पर लगेगा पक्षियों का उड़ता हुआ झुंड जा रहा है
- पक्षियों के झुंड की तरह मटका चौक देगा एकता का संदेश
- हवा के दबाव को कम करने के लिए हर स्टील रॉड में लगाए गए हैं स्प्रिंग
- स्टील रॉड की ऊंचाई तीन फुट से लेकर 18 फुट और 6 इंच तक
- रात में लाइटिंग से जगमगाएगा मटका चौक
- सुखना लेक पर आने वाले प्रवासी पक्षियों से आया विचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed