फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Flood water entered the border areas of Amritsar

Punjab News: अमृतसर के सीमावर्ती इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, फिरोजपुर में सतलुज नदी का तटबंध टूटा

Fri, 21 Jul 2023 09:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Jul 2023 09:52 PM IST
सार

मौसम विभाग ने शनिवार को पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। रविवार से तीन दिन कुछ जगहों पर तेज बारिश होगी। शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रहने के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
Flood water entered the border areas of Amritsar
Punjab flood News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रावी नदी में उफान के कारण अमृतसर में बाढ़ का पानी सीमावर्ती क्षेत्र अजनाला समेत कई क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है। कई गांव इसकी चपेट में आ गए हैं और धान की फसल बर्बाद हो गई है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू में बारिश के कारण रावी समेत अन्य नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। फिरोजपुर के सीमांत गांवों कमाले वाला और कालूवाला के पास सतलुज नदी का तटबंध टूट गया। इसमें करीब 100 फुट चौड़ी दरार पड़ गई है। यहां छह गांव पानी की चपेट में आ गए और 500 एकड़ फसल डूब गई है।

विज्ञापन


कालू वाला में करीब 200 घर, किलचे वाला में 250 घर, निहाले वाला में लगभग 150 व बस्ती कामेवाला में करीब 50 घर हैं। इनके अलावा अन्य गांवों में 10 से 15 घर बने हैं, जो पानी की चपेट में आ गए हैं। अमृतसर और फिरोजपुर में गांवों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, हिमाचल प्रदेश को पठानकोट से जोड़ने वाले चक्की पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण तीन माह के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, डलहौजी से होते हुए हिमाचल जाने वाला दुनेरा लैहरून सुलियाली लिंक मार्ग कई जगह बारिश के कारण बंद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करतारपुर में कम हुआ पानी

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर मार्ग पर रावी के कारण भरे पानी के स्तर में कुछ कमी आई है। डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि रास्ते को कुछ नुकसान हुआ है, जिसकी मरम्मत की जा रही है। शनिवार को सड़क की जांच की जाएगी और अगर स्थिति सही पाई गई तो रविवार से श्रद्धालुओं को श्री करतारपुर साहिब जाने की अनुमति दी जाएगी।

आज पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार को पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। रविवार से तीन दिन कुछ जगहों पर तेज बारिश होगी। शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रहने के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 39.5 डिग्री तापमान के साथ होशियारपुर सबसे गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed