फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flood alert in Punjab: IMD Heavy Rainfall Alert in Punjab Rain Monsoon Updates

पंजाब में आफत की बारिश: मोहाली में सेना बुलानी पड़ी, CM मान से शाह ने की बात, छह जिलों में स्कूल बंद

Mon, 10 Jul 2023 09:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 09:36 AM IST
सार

Flood in Punjab Rain Today News: पांच जिलों कपूरथला, पटियाला, मोहाली, मोगा व पठानकोट में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दर्जनों गावों में बचाव कार्य चल रहे हैं। पटियाला की छोटी और बड़ी नदी दोनों खतरे के निशान के पास पहुंच गई हैं। प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी कर निचले क्षेत्रों के मकान खाली करवा लिए हैं। मोहाली में हालात काबू करने के लिए सेना को मदद के लिए बुलाया गया है। 

विज्ञापन
Flood alert in Punjab: IMD Heavy Rainfall Alert in Punjab Rain Monsoon Updates
पंजाब में भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। शनिवार सुबह शुरू हुई बारिश रविवार शाम तक जारी रही। शनिवार रात व रविवार को पंजाब में 57.5 एमएम बारिश हुई जो, जो सामान्य 4.6 मिमी के मुकाबले 1151 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, चंडीगढ़ में 24 घंटे में 322 मिमी बारिश दर्ज की गई। सोमवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। 

विज्ञापन


नौ जुलाई को 290.9 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 6826 फीसदी ज्यादा है। भारी बारिश के चलते मोहाली समेत पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सूबे में दो लोगों की मौत हो गई। रोपड़ के नूरपुर बेदी में गांव खड्ड बठलोग वासी युवक सुखविंदर सिंह की मिट्टी का तोंदा गिरने से मौत हो गई। इसी जिले में एक साधु की गांव समुंदडियां में पानी में डूबने से मौत हो गई है। 
विज्ञापन


पांच जिलों कपूरथला, पटियाला, मोहाली, मोगा व पठानकोट में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दर्जनों गावों में बचाव कार्य चल रहे हैं। पटियाला की छोटी और बड़ी नदी दोनों खतरे के निशान के पास पहुंच गई हैं। प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी कर निचले क्षेत्रों के मकान खाली करवा लिए हैं। मोहाली में हालात काबू करने के लिए सेना को मदद के लिए बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Flood alert in Punjab: IMD Heavy Rainfall Alert in Punjab Rain Monsoon Updates
Punjab Weather News: - फोटो : अमर उजाला

यहां मोहाली के डेराबस्सी में गुलमोहर हाउसिंग सोसायटी में पानी भरने से लोगों को निकालने के लिए बोट मंगवानी पड़ीं। रोपड़, नवांशहर, फिरोजपुर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। चंडीगढ़ में सुखना लेक के दोनों फ्लड गेट खोलने पड़े। लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब के पास दरिया का जलस्तर बढ़ने से फंसे 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। 

पंजाब में सोमवार को भी भारी बारिश की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पांच उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। बाढ़ के कारण रोपड़-नंगल रेल ट्रैक उखड़ गया है। फिरोजपुर में भी ट्रैक पानी में डूबने ने ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। भारत-पाक सीमा की फेंसिंग भी टूट गई। फतेहगढ़ में रेलवे क्वार्टरों में पानी भर गया है। होशियारपुर में भी प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। मोगा में मोगा-जालंधर मार्ग का एक हिस्सा बह गया है। नदी और नहरों के किनारे बसे लोगों को अलर्ट किया है।

हिमाचल को जोड़ने वाला चक्की पुल बंद

पठानकोट में उज्ज दरिया उफान पर होने के कारण अलर्ट घोषित किया गया है। हिमाचल को जोड़ने वाले चक्की पुल को बंद कर दिया गया है। बारिश को देखते हुए पंजाबी यूनिवर्सिटी ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। कपूरथला में तीन दर्जन गावों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। यहां गांव कालू वाला में पानी भर गया। लुधियाना के बुड्ढा नाले में उफान से पानी घरों में घुस गया। अमृतसर के गांव मुच्छल में भारी बारिश के कारण मकान की छत गिरी गई। यहां एक महिला और तीन बच्चियां बाल-बाल बचीं।

Flood alert in Punjab: IMD Heavy Rainfall Alert in Punjab Rain Monsoon Updates
Punjab Weather Update: - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने सभी मंत्री, विधायक, अफसर मैदान में उतारे

इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी मंत्रियों, विधायकों, डीसी व एसएसपी समेत सभी अफसरों को जनता के बीच जाने का निर्देश दिया है। उन्हें तत्काल लोगों को राहत पहुंचाने को कहा गया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। इसके अलावा खाद्य आपूर्ति विभाग को भी खाने के पैकेट तैयार करने को कहा गया है।

अमित शाह ने मान से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की और भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने दोनों राज्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

भूस्खलन-पेड़ गिरने से कालका-शिमला मार्ग पर सभी ट्रेनें रद्द

भारी बारिश की वजह से कालका-शिमला रेलमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होने और पेड़ गिरने की वजह से सभी अप और डाउन ट्रेनों को रविवार के लिए रद्द कर दिया गया। सैलानी सड़क मार्ग से शिमला के लिए रवाना हुए। उधर रेलवे कर्मचारी ट्रेन मार्ग को साफ करने में जुटे थे। कालका रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सीताराम मीणा ने बताया कि कालका-शिमला ट्रैक पर जगह-जगह भारी मात्रा में मलबा आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed