फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flood like situation in many villages of Mohali district

Mohali News: शिवालिक की पहाड़ियों में बसे कई गांवों का मोहाली से संपर्क कटा, खरड़ पहुंचे सीएम मान

Mon, 10 Jul 2023 02:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव/मुल्लांपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव/मुल्लांपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 02:19 PM IST
सार

लोग अपने घरों का सामान लेकर ऊंची जगहों पर जाने को मजबूर है। पानी की गति इतनी तेज है कि घर का सामान और कारों को अपने साथ बहा ले गया है। गांव मिर्जापुर के रहने वाले दिलाराम ने बताया कि प्रशासन को रविवार को ही डैम के पानी खतरे के निशान से ऊपर होने की सूचना दे दी थी।

विज्ञापन
Flood like situation in many villages of Mohali district
मोहाली में भारी बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोहाली जिले में तीन दिन हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से शिवालिक की पहाड़ियों में बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहीं इलाके में पड़ने वाले जयंती डैम, सिंसवा डैम, पड़छ डैम का पानी ओवरफ्लो होकर गांव में घुस गया है। लोगों के घरों में पानी घुसने की वजह से तबाही मचनी शुरू हो गई है। जरूरत का सामान भी पानी में भीग गया है। गांव मिर्जापुर, जयंती करौंदेआल, टांडा-टांडी, पड़छ गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। 

विज्ञापन


लोग अपने घरों का सामान लेकर ऊंची जगहों पर जाने को मजबूर है। पानी की गति इतनी तेज है कि घर का सामान और कारों को अपने साथ बहा ले गया है। गांव मिर्जापुर के रहने वाले दिलाराम ने बताया कि प्रशासन को रविवार को ही डैम के पानी खतरे के निशान से ऊपर होने की सूचना दे दी थी। रविवार से ही लोगों ने प्रशासन ने मदद मांगी लेकिन किसी अधिकारी ने संपर्क नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि डैम का पानी लगातार गांव में बढ़ता जा रहा है। गांव वासियों ने कहा है कि जल्द प्रशासन गांव में सहायता टीम भेजे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

खरड़ पहुंचे CM मान

भारी बारिश के बीच सीएम भगवंत मान मोहाली के खरड़ पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि नुकसान को ध्यान में रखकर आने वाले दिनों में स्पेशल गिरदावरी कराई जाएगी। लोगो का जो भी नुकसान हुआ है, उसका आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी कोशिश यह है कि बारिश से हो रहे नुकसान को कम किया जाए। लोगों ने सीएम मान के समक्ष अवैध निर्माण का मुद्दा भी उठाया। लोगो ने शिवजोत सोसाइटी और पंचवटी में इमारतों के गिरने का मुद्दा भी उठाया। लोगों ने कहा कि खरड़ में अवैध निर्माण की वजह से लोग मुश्किल में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed