फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flood like situation due to heavy rains in Patiala

Heavy Rain in Patiala: पटियाला में भारी बारिश, बने बाढ़ जैसे हालात, लोगों के घरों में घुसा पानी

Wed, 19 Jul 2023 06:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Jul 2023 06:02 PM IST
सार

बारिश ने एक बार फिर से पटियाला नगर निगम व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया उठा दिया है, क्योंकि 10 जुलाई को आई बाढ़ के बाद सीवरेज लाइनों व ड्रेनों की सफाई के बड़े-बड़े दावे किए गए थे लेकिन सभी खोखले साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Flood like situation due to heavy rains in Patiala
पटियाला में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला में बुधवार सुबह से हो रही भारी बारिश से एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया है। खासतौर से पटियाला शहर का राघोमाजरा, अनारदाना चौक, आर्य समाज चौक, त्रिपड़ी, गुरुनानक नगर, बाबा दीप सिंह नगर में पानी भरा है। 

विज्ञापन


निचले इलाकों में लोगों के घरों तक पानी घुस गया है। इससे लोग काफी दहशत में हैं। उधर, इस बारिश ने एक बार फिर से नगर निगम व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया उठा दिया है, क्योंकि 10 जुलाई को आई बाढ़ के बाद सीवरेज लाइनों व ड्रेनों की सफाई के बड़े-बड़े दावे किए गए थे लेकिन सभी खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


इन हालात को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से डकाला चुंगी के नजदीक शीशमहल के पीछे जैकेब ड्रेन के फ्लड गेट खुलवाए गए हैं ताकि शहर में जगह-जगह भरे पानी की निकासी हो सके। डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि बाढ़ के दौरान बड़ी नदी में पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर होने के कारण यह पानी बैक होकर जैकेब ड्रेन के जरिये शहर में घुस न सके, इसलिए गेट बंद करा दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शहर में भरे पानी की निकासी के लिए इन गेटों को खोला गया है। यह पानी जैकेब ड्रेन के जरिये बड़ी नदी में जाएगा। नगर निगम के कमिश्नर आदित्य उप्पल के मुताबिक हालात पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश पड़ने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हुई है लेकिन टीमों को भेजकर सीवरेज पाइपों की सफाई करवाकर पानी निकालने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed