फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flood Situation in Chandigarh Heavy Rainfall Alert Monsoon News Updates

नहीं थम रही बारिश: चंडीगढ़ नगर निगम ने जारी की एडवाइजरी, घर से न निकलने की सलाह, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Mon, 10 Jul 2023 10:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 10:43 AM IST
सार

नगर निगम हरकत में आया और आनन-फानन विभिन्न विभागों की 18 क्विक रिएक्शन टीमें बनाई गईं। निगम ने तीन हेल्पलाइन और कई अधिकारियों के नंबर भी जारी किए। हर तरफ मदद की गुहार को देखते हुए मेयर अनूप गुप्ता ने अपना निजी नंबर सोशल मीडिया पर शेयर किया और लोगों को कहा कि किसी भी तरह की शिकायत सीधे उन्हें करें। 

विज्ञापन
Flood Situation in Chandigarh Heavy Rainfall Alert Monsoon News Updates
chandigarh Weather News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार सुबह से जारी हुई बरसात सोमवार को भी नहीं थमी। ट्राइसिटी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चंडीगढ़ निगम ने एक एडवाइजरी जारी की है और लोगों को इसका पालन करने का सुझाव दिया है। आग्रह किया गया है कि जब तक बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। पेड़ों से दूर रहें।

विज्ञापन


नगर निगम ने दी ये सलाह

  • खराब मौसम के दौरान भारी पेड़ों के नीचे वाहन पार्क न करें
  • बरसात या तूफानी मौसम के दौरान अधिक बड़े, बूढ़े और पुराने पेड़ों से दूर रहें
  • भारी बारिश या तूफान के दौरान पेड़ों से घिरी सड़कों पर पैदल चलने से बचें
  • किसी भी करंट या अप्रिय घटना से बचने के लिए बिजली, स्ट्रीट लाइट, पार्क लाइट के खंभों को न छुएं

विज्ञापन

 

निगम ने बनाईं 18 क्विक रिएक्शन टीमें

नगर निगम हरकत में आया और आनन-फानन विभिन्न विभागों की 18 क्विक रिएक्शन टीमें बनाई गईं। निगम ने तीन हेल्पलाइन और कई अधिकारियों के नंबर भी जारी किए। हर तरफ मदद की गुहार को देखते हुए मेयर अनूप गुप्ता ने अपना निजी नंबर सोशल मीडिया पर शेयर किया और लोगों को कहा कि किसी भी तरह की शिकायत सीधे उन्हें करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बारिश की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न इलाकों के जलभराव और नुकसान की रिपोर्ट ली और फिर विभिन्न इलाकों में मौके पर जाकर भी देखा। मित्रा निगम के अधिकारियों के साथ खुड्डा लाहौरा और डड्डूमाजरा पहुंचीं। उन्होंने लोगों से बातचीत की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। 



जलभराव, गिरे पेड़ों को हटाने, पेयजल आपूर्ति को बहाल करने, बिजली और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए नगर निगम ने 18 क्विक रिएक्शन टीम का गठन किया है। ये टीमें भारी बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगी। 

नगर निगम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 

नगर निगम ने शहर के तीन महत्वपूर्ण स्थान सेक्टर-15, मनीमाजरा और सेक्टर 17-आईसीसीसी में हेल्पलाइन व 24 घंटे आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। लोग 2540200/81469-85714, 2738082/90563-44434 और 2787200/ 81949-77201 नंबरों पर बारिश की वजह से हुए किसी भी तरह के नुकसान की शिकायत कर सकते हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी समस्याओं को रखा, जिस पर निगम की तरफ से ऑनलाइन भी जवाब दिया गया। कई समस्याओं को हल भी किया गया।

इन जगहों पर धंसी जमीन

  • सेक्टर-31 स्थित जपानी गार्डन की पार्किंग में सीवर की लाइट टूट गई और करीब 15 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। एक स्ट्रीट लाइट भी गड्ढे के अंदर समा गई।
  • सेक्टर-14 और 15 के डिवाइडिंग रोड पर एक सीवर के नीचे की मिट्टी पूरी तरह जमीन में समा गई, जिसकी वजह से सड़क के नीचे एक बहुत बड़ा गड्ढा बन गया। पुलिस ने रास्ते को बंद कर दिया था।
  • सेक्टर-20 में स्लिप रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क के बीचों बीच एक गड्ढा बन गया, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
  • सेक्टर-47 में भी स्ट्रॉम वाटर की बड़ी लाइन टूट गई, जिसके बाद साइकिल ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा जमीन में समा गया।
  • सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज के पास का साइकिल ट्रैक बारिश के बाद पूरी तरह से जमीन में समा गया।
  • सेक्टर-44/51 की डिवाइडिंग सड़क पर सेक्टर-51 की तरफ भी रविवार को अचानक सड़क के बीचों बीच का एक हिस्सा जमीन में समा गया।



इन जगहों पर गिरे पेड़

  • मध्य मार्ग पर सेक्टर-7 के पास बीचों बीच एक पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से रास्ता बंद रहा। गनीमत रही कि छुट्टी का दिन था, अन्यथा भारी जाम लग सकता था। पेड़ सुबह करीब पांच बजे गिरा था लेकिन उसे दोपहर तक हटाया जा सका।
  • सेक्टर-53सी में घर के बाहर खड़ी टोयोटा कार पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।
  • सेक्टर-23 में स्टेडियम चौक के पास एक बड़ा पेड़ घर के पीछे की दीवार पर गिर गया। दीवार टूट गई।
  • सेक्टर-31 और 32 की डिवाइडिंग सड़क पर सेक्टर-31 की तरफ एक अर्जुन का पेड़ बिजली की तारों पर गिर गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई।
  • सेक्टर-35 स्थित बीबीएमबी में एक बड़ा पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरा। बड़ा हादसा होने से टला।
  • पीयू में तीन वर्षीय कानून विभाग के सामने और बॉयज हॉस्टल नंबर-6 के सामने दो पेड़ गिरे। छात्रों की कई साइकिलें दब गईं।
  • सेक्टर-43 में घरों के सामने एक पेड़ गिरा, जिसके बाद मौके पर स्थानीय पार्षद को भी पहुंचना पड़ा। गनीमत रही कि किसी को नुकसान नहीं हुआ।
  • सेक्टर-17 और 16 की लाइट प्वाइंट के आगे रोड गार्डन के पास और सेक्टर-40 के पेट्रोल पंप के साथ की सड़क पर बड़ा पेड़ गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed