फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flood gates of sukhna lake opened after heavy rain in chandigarh

पहाड़ों पर हुई बारिश से सुखना लेक लबालब, दो साल बाद खोलने पड़े गेट, कई इलाके जलमग्न

Sun, 23 Aug 2020 01:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Aug 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Flood gates of sukhna lake opened after heavy rain in chandigarh
कई इलाकों में भरा पानी।

सुखना चो से छोड़े गए पानी ने बलटाना में तबाही मचा दी है। रविवार की सुबह जैसे ही सुखना चो का पानी छोड़ा गया एक घंटे के भीतर बलटाना के पुलिस चौकी में पानी भर गया। पानी का बहाव इतना तेज था, कि देखते ही देखते पुलिस चौकी परिसर में खड़े दर्जनों वाहन पानी में डूब गए। इसके अलावा सड़कों ने नदी का रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन


  सुबह से शाम हो गई, लेकिन पानी के स्तर में कोई कमी नहीं आई है। पुलिस कर्मियों से मिली जानकारी के मुताबिक रात दो बजे से ही पुलिस चौकी में लगातार बारिश के चलते पानी भरने लगा था, इस दौरान किसी तरह रात को ही पुलिस चौकी से बाहर पुलिस कर्मियों ने सामान निकालना शुरू कर दिया था, लेकिन केस, प्रॉपर्टी से जुड़े सामान वहां से नहीं निकाल पाए, क्योंकि जैसे ही सुखना चो का पानी छोड़ा गया, कुछ ही देर में पुलिस चौकी परिसर का पूरे एरिया में सात से आठ फुट पानी भर गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बलटाना गांव के पीछे सुखना के छोड़े गए पानी से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पानी बलटाना पुलिस चौकी, सड़कों म्युनिसिपल पार्क, श्मशानघाट, होटल वैलवट क्लार्क की बेसमेंट व किसानों के खेतों में पानी भर गया है, जिसके चलते उनका भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी तो पेश आई ही, जलभराव के चलते झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे लोगों को आरजी रैन बसेरा में ठहराया गया है।

जायजा लेने पहुंचे अधिकारी

हालात का जायजा लेने के लिए एडीसी मोहाली आशिका जैन और एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बावा भी मौके पर जायजा लेने पहुंचे। इस मौके पर एडीसी ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को सुखना चो की सफाई कराने को कहा। इस मौके पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बलटाना स्कूल में बनाए गए आरजी रैन बसेरा का भी दौरा किया, जहां प्रशासन की तरफ से बाढ़ की स्थिति में क्षेत्र में रहने वाले झुग्गी झोपड़ी वाले मजदूरों को ठहराने का इंतजाम किया गया है और हालात पर नजर बनाकर रखने दे निर्देश दिए गए हैं।  

डॉग फार्म से दो पालतु कुत्ते भी गायब
पुलिस चौकी के पीछे डॉग फार्म है, यहां जब पानी भरना शुरू हुआ तो फार्म में मौजूद गार्ड इसकी सूचना अपने मालिक को दी, सुबह डॉग मालिक हैपी मौके पर पहुंचा और आठ पालतू कुत्तों को वहां से बाहर निकाला गया, लेकिन दो कुत्ते अभी भी गायब हैं, उनका पता नहीं चल पाया है। डॉग मालिक हैपी ने बताया कि दोनों कुत्तों को तलाश कर रहे हैं, लेकिन पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण डॉग फार्म तक नहीं पहुंच पाए हैं। बरसाती पानी निकलने के बाद ही तलाश करेंगे।

कोरोना संक्रमण भूल लग गई भीड़
बलटाना पुलिस चौकी और आसपास पार्क एरिया में व मेन सड़क में पानी भर गया तो यहां लोगों की भीड़ इकट्ठी होने लगी। धीरे-धीरे लोग यहां एकत्रित होने लगे। आश्चर्य की बात तो ये थी कि लोग कोरोना संक्रमण को भूल गए थे, यहां एकत्रित लोगों की भीड़ में 90 फीसदी लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था। पुलिसकर्मी भी जलभराव के चलते मास्क पहनना भूल गए थे।

पटियाला की राव में उफान से खुड्डा लाहौरा में मची तबाही

पटियाला की राव में उफान से खुड्डा लाहौरा में पानी भर गया। आलम यह है कि लगभग 60 घरों में कमर तक पानी का भर गया। लोगों के पलंग, फ्रिज व अन्य सामान खराब हो गया। गाड़ियों को भी टो करके सही कराने ले जाना पड़ा। खुड्डा लाहौरा निवासी विशाल सिंह ने बताया कि रात भर हुई बारिश से पटियाला की राव उफान पर थी। पानी इतना ज्यादा था कि क्षेत्र में पानी भर गया। मंदिरों में लोगों ने कमर तक पानी में घुसकर पूजा की।

स्थानीय निवासी लेखराज ने बताया कि लगभग 50 से 55 गाड़ियों को यहां से गाड़ियों के माध्यम से टो करके निकाला गया। घरों में पानी भरने से पूरा सामान खराब हो गया है। लोगों का काफी नुकसान हुआ है। अपना सामान उठाकर लोग छत पर ले गए। वहीं कुछ सामान पर पॉलीथिन लगाकर बचाया है। पानी और बरसा तो हालात खराब हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed