फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flight to Dubai delayed due to server problem

Chandigarh News: सर्वर में आई दिक्कत से दुबई के लिए उड़ान हुई लेट

Sun, 30 Apr 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Flight to Dubai delayed due to server problem
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सर्वर डाउन होने के चलते दुबई जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार दोपहर तीन बजे के बाद इंडिगो की फ्लाइट दुबई से चंडीगढ़ पहुंची। इसमें 180 यात्री सवार थे। 3.45 बजे इसी फ्लाइट को वापस दुबई के लिए जाना था। इसमें भी 180 यात्री शामिल थे, लेकिन इमीग्रेशन डिपार्टमेंट का सर्वर डाउन हो गया। इससे फ्लाइट के यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा। करीब आधे घंटे के बाद सर्वर ठीक होने के बाद इंडिगो के विमान ने दुबई के लिए उड़ान भरी। उधर, एयरपोर्ट के सीईओ आरके सहाय ने बताया कि सर्वर डाउन से यात्रियों को कुछ समय के लिए रुकना पड़ा। जैसे ही सर्वर ने काम करना शुरू किया। फ्लाइट ने दुबई के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed