फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Flag Hosting in Tricity

ट्राइसिटी में यहां फहराया गया तिरंगा

Mon, 27 Jan 2014 09:43 AM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Jan 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
Flag Hosting in Tricity
ट्राईसिटी में आज गणतंत्र दिवस के मौके पर कई जगहों पर प्रोग्राम आयोजित किए गए और देश की शान का प्रतीक तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन


सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशासक के सलाहकार के के शर्मा ने तिरंगा फहराया। नगर निगम सेक्टर-17 के फायर स्टेशन बिल्डिंग में सुबह 8.45 बजे तिंरगा फहराया गया।

कांग्रेस पार्टी ने भी सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में गणतंत्र दिवस मनाया। यहां प्रदेश अध्यक्ष बीबी बहल ने सुबह नौ बजे राष्ट्रीय झंडा फहराया।

भाजपा के सेक्टर-33 स्थित प्रादेशिक कार्यालय में भी सुबह 10 बजे प्रधान संजय टंडन ने तिरंगा फहराया। कांग्रेस कालोनी सेल चंडीगढ़ ने सुबह 10 बजे कालोनी नंबर चार से 25 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी के परेड ग्राउंड में भी सुबह 8.30 बजे गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया गया। सेक्टर-29 के गढ़वाल भवन में गढ़वाल सभा की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। यहां सभा के प्रधान कुंदन लाल उनियाल ने राष्ट्रीय झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी ने सुबह 11 बजे गांव फैंदा में राष्ट्रीय झंडा फहराया। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कार्यालय परिसर सेक्टर-9 में सुबह 8.30 बजे गणतंत्र दिवस मनाया गया।


चंडीगढ़ के साथ-साथ मोहाली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। फेज-छह स्थित सरकारी कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed