{"_id":"44dc03c6a7d0d538c7f2b4ec45042234","slug":"fiza-murder-case-police-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजा की मौत पर पुलिस का सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजा की मौत पर पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन की पूर्व पत्नी अनुराधा बाली उर्फ फिजा की मौत मामले में पुलिस ने दो साल बाद गिरा दिया है। पुलिस का दावा है कि फिजा का किसी ने मर्डर नहीं किया था। बल्कि उसकी मौत कुदरती थी।
विज्ञापन
फिजा के चाचा ने भी पुलिस को बयान दिए बयान में कहा है कि उन्हें किसी पर भी संदेह नहीं है। फिजा परेशान रहती थी। जहरीली या नशीली वस्तु खाकर खुद उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा-174 के अधीन कार्रवाई करते हुए केस की फाइल बंद कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दो दिसंबर 2008 में हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्र मोहन एवं फिजा ने धर्म परिवर्तन करके शादी की थी। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे। छह अगस्त 2012 को सुबह दस बजे सेक्टर-48 स्थित बेडरूम में उसकी सड़ी गली अवस्था में फिजा की लाश मिली थी। वह वहां अकेली ही रहती थी।
विज्ञापन
विसरे की जांच रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया था कि उसके पेट में 51 प्रतिशत अल्कोहल एवं कुछ मात्र में एल्युमीनियम फास्फाइड नाम का जहर था। एल्युमीनियम फास्फाइड आम तौर पर अनाज की संभाल के लिए प्रयोग किया जाता है। इसका थोड़ा सा अंश भी शरीर में जाने से मौत हो सकती है।
इसके अलावा फिजा के घर से शराब की बोतल, सोडे पानी की बोतल, ग्लास एवं अन्य सामान में कोई भी जहरीली चीज या ऐतराज योग वस्तु नहीं मिली। फोरेंसिक टीम द्वारा लिए गए फ्रिंगर प्रिंट से भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं मिली।
पुलिस ने शिकायतकर्ता चाचा के बयान लेने के बाद दस जुलाई को केस डीए लीगल की राय लेने के लिए भेजा था। जिसमें डीए लीगल ने कहा कि केस में कोई भी कार्रवाई नहीं बनती है। एसपी सिटी-1 स्वर्णदीप ने केस की जांच बंद करने की पुष्टि की।
प्रॉपर्टी के मालिकाना हक के लिए चल रही जंग
फिजा की मृत्यु के बाद पुलिस ने उसके बैंक लॉकरों मे मिला लाखों रुपये, उसकी दोनों कारों और कोठी को सील कर कब्जे में ले लिया था। फिजा की तीन बहने हैं। उन्होंने कोर्ट में प्रॉपर्टी के लिए केस दायर किया है, जो अभी तक अंडर ट्रायल है।
बनाई थी राजनीतिक पार्टी
फिजा ने एक राजनीतिक पार्टी फिजा-ए-हिंद भी बनाई थी। साथ ही उसने चुनाव लड़ने की तैयारी की थी। इसके अलावा वह एक टीवी शो में भी काम चुकी थी।