फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fixed charge per kilowatt charging 20 bucks to propose

बिजली उपभोक्ता इस खबर पर जरूर ध्यान दें

Thu, 23 Jan 2014 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Jan 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
Fixed charge per kilowatt charging 20 bucks to propose

बिजली विभाग न सिर्फ बिजली दरें 21 फीसदी बढ़ाने का इच्छुक है, बल्कि उपभोक्ताओं पर प्रति किलोवाट 20 से 100 रुपये तक फिक्स्ड चार्ज भी लगाना चाहता है।

विज्ञापन


विभाग की ओर से ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) को दी गई याचिका में इसका भी प्रस्ताव है।

बिजली विभाग ने कमीशन से अनुरोध किया है कि विभाग का घाटा पूरा करने के लिए यह जरूरी है। फिक्स चार्ज के लिए स्लैब भी बनाए गए हैं।

वर्ष 2011-12 में घरेलू उपभोक्ताओं से फिक्स चार्ज वसूले जाते थे, लेकिन, 2012-13 में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इसे बंद कर दिया गया। सिर्फ कॉमर्शियल उपभोक्ताओं से ही फिक्स चार्ज वसूला जाता था।
विज्ञापन


मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए भी फिक्स चार्जेस लेने का प्रस्ताव बिजली विभाग ने जेईआरसी को भेजा था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया था। वर्ष 2011-12 में  5 रुपये प्रति किलोवाट प्रति माह के हिसाब से फिक्स चार्ज निर्धारित किया गया था।  जेईआरसी प्रशासन के बिजली विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूर कर देता है तो इससे शहर के लगभग दो लाख  घरेलू उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना बढ़ेगा बोझ
अगर किसी के घर का इलेक्ट्रिसिटी लोड 10 किलोवाट है तो उसका प्रतिमाह बिजली का बिल 200 से 300 रुपये और बढ़ जाएगा। बिजली का बिल दो माह का आता है।

ऐसे में उपभोक्ताओं को दो माह के 400 से 600 रुपये ज्यादा देने होंगे। चंडीगढ़ में औसतन लोगों के घर का बिजली का लोड 5-6 किलोवाट है। ऐसे में इन लोगों के बिजली का बिल 100 से 150 रुपये प्रति माह बढ़ जाएगा। ध्यान रहे कि बिजली विभाग ने जेईआरसी के पास जो याचिका दायर की है उसमें घरेलू और कामर्शियल उपभोक्ताओं के लिए बिजली के रेट में 21 फीसदी तक बढ़ोतरी करने का उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed