फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five years imprisonment to two youths found guilty of attempt to murder

Chandigarh News: हत्या के प्रयास में दोषी दो युवकों को पांच-पांच साल की सजा

Sun, 08 Sep 2024 06:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment to two youths found guilty of attempt to murder
चंडीगढ़। जिला अदालत ने हत्या के प्रयास में दो युवकों को दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। इसके साथ 5500 रुपये जुर्माना भी लगाया है। सजा पाने वाले दोषियों की पहचान सेक्टर-29 निवासी अजय उर्फ जादू और इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा निवासी सोहेब अंसारी के रूप में हुई है। दोनों दोषियों के खिलाफ साल 2020 में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। एफआईआर के मुताबिक दोनों आरोपियों ने आपसी रंजिश में मोहम्मद आसिफ को बुरी तरह पीटा और उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था।
विज्ञापन

आसिफ के भाई वसीम अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 17 मई 2020 को वह अपने भाई आसिफ के साथ एक्टिवा पर कहीं जा रहा था। इस दौरान सेक्टर-29बी में दोनों आरोपी ने उनकी एक्टिवा रोकी और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने चाकू निकाल आसिफ के गले व पेट पर वार किया। इस पर वसीम ने शोर मचाना शुरू कर दिया, भीड़ जमा होते देख आरोपी मौके पर फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed