{"_id":"64aece34e33574fa54078b35","slug":"five-trains-operated-from-chandigarh-after-three-days-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़-अंबाला रेल रूट खुला, तीन दिन बाद वंदे भारत समेत पांच ट्रेनें पटरी पर लौटीं, कई अब भी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़-अंबाला रेल रूट खुला, तीन दिन बाद वंदे भारत समेत पांच ट्रेनें पटरी पर लौटीं, कई अब भी रद्द
Wed, 12 Jul 2023 09:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Jul 2023 09:35 PM IST
सार
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि बारिश के बाद रेल मार्ग बाधित होने के चलते अमृतसर रूट की एक भी ट्रेन का संचालन नहीं किया गया। अभी करीब 30 ट्रेनों का पटरी पर लौटने का रेल यात्री इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिन बाद वंदे भारत समेत पांच ट्रेनें पटरी पर लौटी आई हैं। चंडीगढ़ से बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, गरीब रथ, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि बारिश के बाद रेल मार्ग बाधित होने के चलते अमृतसर रूट की एक भी ट्रेन का संचालन नहीं किया गया। अभी करीब 30 ट्रेनों का पटरी पर लौटने का रेल यात्री इंतजार कर रहे हैं। इस पर गुरुवार सुबह 10 बजे के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
सफर करने से पहले शेड्यूल करें चेक
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जिन रेल यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग की है, उनका पैसा रिफंड हो जाएगा, जो टिकट बुकिंग टिकट काउंटर से हुई है वह काउंटर पर जाकर पैसे वापस ले सकते हैं। गुरुवार को कुछ ट्रेनों के रद्द होने की संभावना है इसलिए यात्री ऑनलाइन ट्रेन शेड्यूल चेक कर ही अपना सफर शुरू करें।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रद्द
- चंडीगढ़ -एमडीयू (12688)
- चंडीगढ़ -प्रयागराज एक्सप्रेस (14218)
- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (पाटलिपुत्र से चंडीगढ़) (22355)
- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र) (22356)
- सहारनपुर -नंगलडैम (04523)
- चंडीगढ़ -रामनगर (12528)
- नंगल डैम -अंबाला पैसेंजर ट्रेन (04580)
- नंगल डैम -अंबाला पैसेंजर ट्रेन (04524)
- अंबाला -नंगल डैम (04577)
- ऊना-नई दिल्ली जनशताब्दी (12058)
- चंडीगढ़ -तिरुपति एक्सप्रेस (22356)
- कालका -हावड़ा एक्सप्रेस (12312)
- दौलतपुर चौक -साबरमती एक्सप्रेस (19412)