{"_id":"5ef0f40f0a9cd80c6f7b2d18","slug":"five-rivers-of-punjab-will-welcome-people-at-international-airport-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पांच दरिया करेंगे लोगों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पांच दरिया करेंगे लोगों का स्वागत
Mon, 22 Jun 2020 11:41 PM IST
ajay kumar
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाले लोगों का स्वागत अब पंजाब के पांच दरिया करेंगे। जी हां सुनने में थोड़ी यह बात हैरान करने वाली है। लेकिन जल्दी ही ऐसा होने जा रहा है। दरअसल, पंजाब सरकार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मोहाली की ओर से प्रवेश करते समय एक भव्य गेट बनवा रही है। उसके डिजाइन में पांच दरियाओं की झलक मिलेगी। इतना ही नहीं इन दरियाओं का बाकायदा नाम भी लिखा रहेगा। कोशिश यही रहेगी कि बाहर से आने वाले लोगों को पंजाबियत के दर्शन करवाए जा सके।
विज्ञापन
पंजाब सरकार मोहाली को सिंगापुर व दुबई की तर्ज पर बसा रही है। कई आईटी कंपनियां व नामी कंपनिया मोहाली में दस्तक दे चुकी है। मोहाली की जमीन पर ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना हुआ है। वहीं, इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ जाने वाली सड़क पर एक जगह की गमाडा ने निशानदेही की थी। जहां पर एक भव्य गेट बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसके लिए गमाडा की तरफ से अक्तूबर में एक प्रतियोगिता करवाई गई थी। साथ ही मांग की गई थी कि डिजाइनर एक ऐसा गेट का डिजाइन तैयार करे, जिसमें मार्डन आर्ट की झलक दिखती हो, साथ ही पंजाबित दिखे। इसके लिए पूरे भारत से करीब 165 एंट्री गमाडा पहुंची थी। जिसके बाद गमाडा की टीम ने आर्किटेक्ट पीयूष के डिजाइन को फर्स्ट प्राइज दिया है। जिसके लिए उन्हें तीन लाख रुपये, जबकि नेगी एंड एसोसिएट को दो लाख व तीसरे नंबर ए न्यू आर्किटेक्ट सतीश पंवार को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ऐसे दिखेगा गेट
जानकारी के मुताबिक जो गेट बनेगा, उसमें पंजाब की मुख्य पांच नदियों की लहरों को दिखाया गया है। डिवाइडर पर सभी पांच दरिया के नाम रहेंगे। सभी पांच नदियों के नाम पत्थरों पर लिखे होंगे। गेट के दोनो तरफ वाटर बॉडी होगी। जो लहर के किनारों को टच करेगी। इसके अलाव गेट की ऊंचाई पंद्रह से सोलह मीटर रहेगी। जिक्रयोग है कि मोहाली के प्रत्येक प्रवेश द्वार की एक अलग पहचान है। वेरका चौक पर घोड़े स्वागत करते हैं। एसएसपी की कोठी की तरफ से आने पर शानदार लाइट हैं। वाईपीएस चौक पर डाल्फिन है। फेज-11 में गोल्फ रेंज के स्टेच्यू स्वागत करते हैं।