फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five miscreants of Lawrence gang arrested, drug money worth Rs. 4.90 lakh recovered

Chandigarh News: लॉरेंस गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार, 4.90 लाख की ड्रग मनी बरामद

Tue, 25 Mar 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants of Lawrence gang arrested, drug money worth Rs. 4.90 lakh recovered
चंडीगढ। ऑपरेशन सेल ने लॉरेंस गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 190 ग्राम हेरोइन, 4.90 लाख की ड्रग मनी, तीन पिस्टल, दो कारतूस, एक बाइक और दो कारें बरामद हुई हैं। इनमें से एक आरोपी ने अंबाला में हुए बीएसपी नेता की हत्या में शामिल वैंकेट गर्ग को दो हथियार दिए थे। आरोपियों की पहचान झामपुर निवासी राजिंदर सिंह उर्फ गोल्डी, धनास निवासी धर्मेंद्र सिंह, गांव मटौर राहुल उर्फ मोटोरिया मौलीजागरां के मौली कांप्लेक्स निवासी नरिंदर कुमार उर्फ अमन और सेक्टर-38 वेस्ट निवासी दीपक थापा उर्फ कांचा के रूप में हुई है
विज्ञापन

ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपी नरिंदर कुमार सेक्टर-48 में घूम रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 50 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में आरोपी नरिंदर ने बताया कि वह दीपक उर्फ कांचा से ड्रग्स खरीदकर लाया था। इसके बाद पुलिस ने दीपक को एक पिस्टल, चार लाख 40 हजार रुपये ड्रग मनी और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 15 दिन पहले ही बुड़ैल जेल से बाहर आया था। दीपक और उसके साथियों ने 2018 में नयागांव से एक युवक का अपहरण कर हत्या कर दी थी। उक्त मामले में मलोया थाने में केस दर्ज हुआ था। 28 मार्च 2024 को राजिंदर सिंह उर्फ गोल्डी को भगोड़ा घोषित किया था। गोल्डी और उसके साथियों ने सेक्टर-25 में अजय नाम के युवक की हत्या भी की थी। 5 दिसंबर 2023 को सेक्टर-11 थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था। धर्मेंद्र सेक्टर-25 में अजय की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी कई हत्या के केसों में शामिल रहा है। धर्मेंद्र चंडीगढ़ के सेक्टर- 45 में सोनू शाह हत्या मामले में भी शामिल था। आरोपी धर्मेंद्र की राजिंदर सिंह उर्फ गोल्डी से बुड़ैल जेल में मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों ने ड्रग्स तस्करी का कारोबार करना शुरू कर दिया। पुलिस ने धर्मेंद्र से एक पिस्टल बरामद की है। इसे वह बरेली से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed