फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Five inspectors of Amritsar Commissionerate Police sent to line after viral video

Amritsar: जन्मदिन की पार्टी में सट्टेबाजों संग थिरके इंस्पेक्टर, वायरल वीडियो में दिखा जश्न, पांच लाइन हाजिर

Sat, 26 Aug 2023 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 11:10 AM IST
सार

वाल्मीकि समाज के कुमार दर्शन ने दावा किया कि हमारे समाज को निशाना बनाया जा रहा है। उनके समाज के लोग तरक्की कर रहे हैं, तो कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा। इस मुद्दे को पंजाब भर में लेकर जाएंगे और वाल्मीकि समाज के लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।

विज्ञापन
Five inspectors of Amritsar Commissionerate Police sent to line after viral video
वायरल वीडियो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के पांच इंस्पेक्टरों को वाल्मीकि समाज के एक नेता की जन्मदिन की पार्टी में सट्टेबाजों के साथ नाचना भारी पड़ गया। इन पांच इंस्पेक्टरों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पांच इंस्पेक्टरों का तबादला 18 दिन पहले हुई जन्मदिन की पार्टी के वायरल वीडियो के बाद हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पावन वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी ने इसे जातिवाद का मुद्दा बताते हुए सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गौर हो कि दो दिन पहले वाल्मीकि समाज के नेता कुमार दर्शन की जन्मदिन का वीडियो वायरल होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। उस वीडियो में पुलिस जिला मजीठा के दो डीएसएपी और कमिश्नरेट पुलिस के करीब आधा दर्जन अधिकारी दिखाई दे रहे थे। इस वायरल वीडियो में देहात पुलिस जिला मजीठा के डीएसपी संजीव कुमार और प्रवेश चोपड़ा भी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सट्टेबाज भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने कार्रवाई करते हुए पांच इंस्पेक्टरों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: सूबे में पर्यटन को बढ़ावा देगी मान सरकार, फिल्मों में दिखेंगी हवेलियां, अमृतसर बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन


लाइन हाजिर होने वालों में इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण, इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह और इंस्पेक्टर नीरज कुमार के नाम शामिल हैं। हालांकि इससे पहले पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने आदेश जारी करते हुए कमिश्नरेट के 15 इंस्पेक्टरों तथा तीन सब-इंस्पेक्टरों के तबादले किए थे।

वहीं दूसरी तरफ वाल्मीकि समाज के कुमार दर्शन ने इसे लेकर दावा किया कि हमारे समाज को निशाना बनाया जा रहा है। उनके समाज के लोग तरक्की कर रहे हैं, तो कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा। कमल बोरी को लेकर कुमार दर्शन ने कहा कि वह तो कई पार्टियों में जाता है, लेकिन उन्हें कभी भी उजागर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को पंजाब भर में लेकर जाएंगे और वाल्मीकि समाज के लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।

यह भी पढ़ें: Chandigarh: जीएमएसएच-16 में चौथी मंजिल से कूदने वाला था मरीज, सुरक्षाकर्मी ने पैर पकड़कर बचाया

पांच इंस्पेक्टरों को भेजा जिला से बाहर
डायरेक्टर जनरल पंजाब ने शुक्रवार देर शाम आर्डर जारी कर तीन इंस्पेक्टरों का तबादला पटियाला रेंज में, जबकि दो को बठिंडा पुलिस रेंज में भेज दिया है। डीजीपी दफ्तर की ओर से इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, इंस्पेक्टर नीरज कुमार और इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह को कमिश्नरेट से पटियाला रेंज के जिला मलेरकोटला में तुरंत ज्वाइनिंग कर रिपोर्ट मांगी है। इंस्पेक्टर कल्याण तथा इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह को बठिंडा रेंज के जिला मानसा में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed