फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   five died in road accidents In punjab

फिरोजपुर और मुक्तसर में सड़क हादसों में चार लोगों की गई जान, अबोहर में एक की मौत

Tue, 19 Nov 2019 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर/मुक्तसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर/मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Nov 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
five died in road accidents In punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पहली घटना फिरोजपुर की है। यहां के थाना सदर जीरा के गांव शेर पुर तख्तूवाला के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया।

विज्ञापन


थाना सदर जीरा पुलिस ने सोमवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए गए बयान दिलबाग सिंह निवासी महमूदपुरा, थाना वल्टोहा जिला तरनतारन ने बताया उसका जीजा फरियाद सिंह (38) और सरवन सिंह निवासी मुंडी जमाल, थाना फतेहगढ़ पंजतूर जिला मोगा बाइक पर सवार होकर कोटईशेखां आए थे। 
विज्ञापन


दोनों घरेलू सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। गांव शेरपुर तख्तूवाला के पास बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे फरियाद सिंह की मौत हो गई और सरवन सिंह जख्मी हो गया। सरवन सिंह को कोटईशेखां के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एएसआई लाल सिंह के मुताबिक दिलबाग सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अबोहरः सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

लकड़ियों से लदे ट्राले में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बल्लूआना कालोनी निवासी सुरेश ने बताया कि उसका भाई भारत (20) गांव के ही एक फैक्ट्री में इंटरलाकिंग टाइल्स का काम करता था। गत सांय वह बाइक पर ढींगावाली निवासी अपनी बहन से मिलकर वापस आ रहा था। 

बहावलवासी के निकट लकड़ियों से लदे एक ट्राले से उसकी टक्कर हो गई, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया और परिजन उसे इलाज के लिए लुधियाना ले गए, जहां डाक्टरों से जवाब मिलने पर परिजन वापस उसे अबोहर ले आए। सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत 
मुक्तसर जिले के गांव चन्नू के पास हुए सड़क हादसे में गांव मल्लण के दो युवकों की मौत हो गई। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गांव मल्लण निवासी कुलदीप सिंह बब्बू (22) पुत्र सुखमंदर सिंह और बलजिंदर सिंह (21) पुत्र हरबंस सिंह कार से लंबी से गांव मल्लण की ओर लौट रहे थे। अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से जा टकराई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना लंबी पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है। 

सड़क हादसे में साहित्यकार अमरजीत ढिल्लो घायल 
फरीदकोट में अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार साहित्यकार व सीनियर पत्रकार अमरजीत सिंह ढिल्लो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बाजाखाना के सिविल अस्पताल से उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार अमरजीत सिंह ढिल्लो एक्टिवा पर सवार होकर बाजाखाना से गांव जाने के लिए शेख फरीद स्कूल के पास मुड़ने लगे। इस दौरान बठिंडा की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें लगी। थाना बाजाखाना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed