{"_id":"5fcd3d168ebc3ecf6a091f82","slug":"five-died-by-corona-in-tricity-341-newly-infected-chandigarh-news-pkl3963622119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में कोरोना से पांच की मौत, 341 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी में कोरोना से पांच की मौत, 341 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में रविवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 341 नए मरीज मिले हैं। कोरोना से मरने वाले किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे। चंडीगढ़ व पंचकूला में दो-दो और मोहाली में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चंडीगढ़ में 101, मोहाली में 157 और पंचकूला में 83 नए संक्रमित मिले हैं।
शहर में रविवार को 60 लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना से अब तक 291 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18027 संक्रमित मिल चुके हैं। चंडीगढ़ में सेक्टर-49 की 65 वर्षीय महिला और सेक्टर-52 के 39 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई। पॉजिटिव केसों में सेक्टर-7 में तीन, सेक्टर-9 में चार, सेक्टर-17 में पांच, सेक्टर-37 में पांच, मनीमाजरा में 9 नए मामले सामने आए हैं। मलोया, रामदरबार, खुड्डा लाहौरा, हल्लोमाजरा, धनास, दड़वा, डड्डूमाजरा में भी कोरोना मरीज मिले हैं।
पंचकूला में दो की गई जान
पंचकूला जिले में कोरोना के 83 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, दो लोगों की मौत हो गई। इसमें पंचकूला से 66 और बाहर के 17 केस सामने आए हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि सेक्टर-25 के 79 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-17 की 83 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, जिले में कुल 133 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। कोविड का रिकवरी रेट 92.65 फीसदी हो गया है। पंचकूला में मौजूदा समय में केवल 536 कोरोना ग्रस्त सक्रिय मरीज हैं। पंचकूला में अब तक 176 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पंचकूला में अब तक कुल 119808 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। इसमें कोरोना के कुल 12037 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इसमें पंचकूला के 9111 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इसमें 8442 मरीज ऐसे हैं, जो कोरोना से अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
मोहाली में एक ने हारी जिंदगी की जंग
मोहाली जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 157 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैैं, जबकि 133 ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि संक्रमितों में बनूड़ और आसपास के इलाके के तीन, डेराबस्सी एरिया के 6, ढकोली एरिया के छह, घडुआं और आसपास के सात, खरड़ इलाके के आठ केस, कुराली के छह, लालड़ू का एक, मोहाली एरिया के 120 केस सामने आए हैं। बता देें कि जिले में अब तक 16325 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं और इनमें से 13755 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 2279 केस सक्रिय हैं और 291 लोगों की मौत हो चुकी है।