चंडीगढ़। किशनगढ़ स्थित सुखना झील को जाने वाली सड़क पर स्थित शराब के अहाते में बिल मांगने पर पिस्टल दिखाकर बिना बिल दिए भागने वाले पांच आरोपियों को पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से टॉय गन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान ढकोली के रहने वाले आदित्य, दड़वा के विशाल, मौलीजागरां के सुमित, जीरकपुर के सतबीर और खरड़ के मोहित के रूप में हुई है। सभी की उम्र 25 से 27 साल है। पुलिस पांचों आरोपियों को शुक्रवार को एसडीएम के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
आरोपी बुधवार रात 8:40 बजे मिनट पर पांच से छह युवक अहाते में आए। उन्होंने अहाते के बाहर से शराब की बोतल ली और पीने के लिए अहाते में बैठ गए। उन्होंने चिकन, मछली और पनीर टीके का ऑर्डर दिया। खाने पीने के बाद बिल भेजा गया। बिल मांगने के बाद एक आरोपी अहाते में काम करने वाले व्यक्ति को घूरने लगा। इसके बाद टॉय पिस्टल दिखाते हुए अहाते से उठकर बाहर गया और पिस्टल लोड कर ली। इसके बाद आरोपी स्कॉर्पियो और इयोन कार में बैठकर फरार हो गए। आईटी पार्क एसएचओ जुलदान सिंह में बताया कि आरोपियों में विशाल का जन्मदिन था, जिसकी पार्टी करने के दौरान उन्होंने अहाते में बैठकर शराब पी थी। आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की तो उनसे टॉय पिस्टल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसएचओ ने बताया कि एक युवक ने शराब के नशे में रौब जमाने के लिए टॉय पिस्टल निकाली थी।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ