फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   first time online transfers in haryana, 10430 pgt transferred

पहली बार ऑनलाइन तबादले, 10430 टीचर्स इधर उधर, ऐसे हुई छंटनी

Sun, 07 Aug 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Aug 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
first time online transfers in haryana, 10430 pgt transferred
online apply
हरियाणा में पहली बार ऑनलाइन तबादले किए गए और 10430 टीचर्स को इधर से उधर कर दिया गया। शनिवार को करीब ढाई घंटे तक चली इस प्रक्रिया के तहत 10430 आवेदकों का स्थानांतरण किया गया। शुरुआती दौर में ऑनलाइन प्रक्रिया का ट्रायल लिया गया है।
विज्ञापन


सरकार का दावा है कि यह ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है। हालांकि शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर के इन मामलों की स्क्रूटनी के लिए एक कमेटी गठित की है। तबादले में पारदर्शिता और इसके लिए तय मानदंडों के मुताबिक पिछले कई वर्षों से चल रही पद्धति से अलग इस बार पहली बार अध्यापकों से तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन


सात जोन में होने वाले तबादले के लिए आवेदन के साथ विकल्प भी मांगे गए थे, जिनमें वरीयता सूची, कितने वर्र्षों से किस स्थान पर अध्यापक कार्यरत हैं सहित अन्य मानकों के आधार पर ही ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इसके लिए मिलने वाले आवेदनों के लिए कंपनी महाराष्ट्र सॉफ्टवेयर कॉरपेरशन की तरफ से इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया गया। आवेदन पत्रों की छंटनी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन में बांटकर छंटनी की गई और फिर तबादले

first time online transfers in haryana, 10430 pgt transferred
ऑनलाइन - फोटो : demo pics
छंटनी के मुताबिक जोन एक से करीब 1650, जोन दो से 1500, जोन तीन से 1300, जोन चार से 700, जोन पांच से 1100, जोन छह से 1800 तथा जोन सात से करीब 2700 अध्यापकों को तबादलों के योग्य पाया गया था। इसी आधार पर तबादले किए गए।

सरकार का दावा है कि इस तबादले से प्रदेश में खाली चल रहे पीजीटी अध्यापकों के करीब 19 हजार पदों के कारण होने वाली दिक्कतें भी कम होंगी। दोपहर दो बजे के बाद शनिवार को तबादले की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से ही शिक्षा सदन में अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

शाम करीब पांच बजे तक चलने वाले ऑनलाइन ट्रांसफर प्रणाली के तहत 10 हजार 436 पीजीटी का तबादला किया गया। तबादले की प्रक्रिया अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा पीके दास की देखरेख में संपन्न हुआ। तबादले को अंतिम रूप देने से पहले इनकी स्क्रूटनी की जाएगी। इसके लिए गठित कमेटी लगातार काम कर रही है। रविवार को फिर से एक बार लाइनें खोली जाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed