फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First time in last 17 years, The warm first January

चंडीगढ़ में सदी की सबसे गर्म रही पहली जनवरी

Mon, 02 Jan 2017 08:09 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
First time in last 17 years, The warm first January
- फोटो : File Photo
नए साल का पहला दिन इस सदी का सबसे गर्म एक जनवरी रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2000 से अब तक के 17 सालों में पहली जनवरी को अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रविवार को रहा।
विज्ञापन


पिछले 17 सालों में एक जनवरी को सिर्फ पांच बार अधिकतम तापमान 20 डिग्री के पार गया है। इसमें 2016 में 23.4 डिग्री सेल्सियस, 2001 में 22.4 डिग्री, 2012 में 22.1, 2006 में 21.4 डिग्री और साल 2015 में 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि एक जनवरी के अधिकतम तापमान के आल टाइम रिकार्ड जानने के लिए साल 2000 के पीछे के तापमान का अध्ययन करना पड़ेगा। रविवार को कड़क धूप निकली। इससे तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


साल 2002 का पहला दिन सबसे ठंडा था
पिछले कुछ सालों से नए साल के पहले दिन से ठंडक दूर होती जा रही है। इस सदी का पहला दिन सबसे ठंडा साल 2002 में रहा। 2002 में एक जनवरी को अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था। उसके बाद साल 2004 में 11 डिग्री, और 2013 में 11.2 डिग्री रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार-पांच को बारिश की संभावना

First time in last 17 years, The warm first January
चार-पांच को बारिश की संभावना
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि तीन जनवरी के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और चंडीगढ़ में चार व पांच जनवरी को बारिश की संभावना बन रही है। बारिश के बाद चंडीगढ़ के तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि अब तक इस सीजन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

एक जनवरी को किस साल कितना रहा तापमान
साल        तापमान
2017      25.1
2016      23.4
2015      20.7
2014     15.5
2013      11.2
2012   22.1
2011   14.0
2010   17.6
2009    16.00
2008   19.8
2007   19.6
2006   21.4
2005   19.0
2004  11.0
2003  11.4
2002  9.6
2001  22.4
2000  18.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed