फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First stage of Covid shield vaccine successful in PGI Chandigarh

पीजीआई चंडीगढ़ में कोविड शील्ड वैक्सीन का पहला चरण सफल, शुरू किया गया दूसरा ट्रायल

Fri, 09 Oct 2020 01:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 09 Oct 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
First stage of Covid shield vaccine successful in PGI Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
चंडीगढ़ पीजीआई में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोविड शील्ड के मानव परीक्षण का दूसरा चरण शुरू कर दिया गया है। वैक्सीन की पहली खुराक कारगर साबित हुई है और जिन लोगों को वैक्सीन दी गई थी, उन पर अब तक कोई दुष्प्रभाव नजर नहीं आया है।
विज्ञापन


पीजीआई प्रशासन के अनुसार, परीक्षण सही दिशा में जा रहा है। ऐस में अब दूसरे फेज का परीक्षण भी शुरू कर दिया गया है। वैक्सीन के मानव परीक्षण के लिए पीजीआई में अब तक 97 स्वयंसेवकों की जांच की जा चुकी है। इसमें से 65 को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित स्टेरॉयड न लें
पीजीआई ने कोरोना संक्रमित मरीजों को चेताया है कि वह स्टेरॉयड का इस्तेमाल न करें। पीजीआई के विशेषज्ञों का कहना है कि स्टेरॉयड के सेवन से जान का खतरा बढ़ रहा है। विशेषज्ञों ने संक्रमित मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह सलाह दी है कि स्टेरॉयड सिर्फ उन मरीजों को ही देनी चाहिए जिनका ऑक्सीजन लेबल कम हो और जिन्हें ऑक्सीजन देने की जरूरत हो। उनका कहना है कि इंग्लैंड में हुए शोध में यह बात सामने आई है कि कोरोना के शुरुआती चरण में मरीज को स्टेरॉयड देने से उसकी जान खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed