फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First right on Peck, Chandigarh's youth, increase quota

केंद्र सरकार को लिखा पत्र- पेक चंडीगढ़ का संस्थान तो पहला हक यहां के युवाओं का, बढ़ाया जाए कोटा

Sat, 31 Oct 2020 11:29 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 31 Oct 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
First right on Peck, Chandigarh's youth, increase quota
पेक - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) में चंडीगढ़ के विद्यार्थियों को सर्वाधिक दाखिले मिलें, इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि पेक चंडीगढ़ का संस्थान है।

विज्ञापन


ऐसे में यहां 50 फीसदी कोटा पर्याप्त नहीं है। इस कोटे में पांच फीसदी तक बढ़ोत्तरी और की जाए ताकि इंजीनियरिंग करने का सपना देखने वाले युवाओं को दाखिला मिल सके। सेक्टर- 38 के रहने वाले श्रीकांत मिश्र और सेक्टर 14 के हिमांशु शर्मा ने केंद्र सरकार को इस बारे में पत्र भेजा है।
विज्ञापन


इसमें कहा है कि पेक संस्थान चंडीगढ़ की शान है। यह चंडीगढ़ के युवाओं के उन सपनों को पूरा कर रहा है जो इंजीनियर बनने की इच्छा रखता है। पेक में चंडीगढ़ के युवाओं को कोटा दिया जाता है लेकिन यह कोटा तब तय हुआ था जब विद्यार्थियों की संख्या यहां कम होती थी। अब विद्यार्थी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के तमाम युवा इंजीनियर बनना चाहते हैं। पहले वह आईआईटी आदि के लिए प्रयास करते हैं लेकिन कुछ युवा जो आईआईटी तक नहीं पहुंच पाते हैं उन्हें पेक में दाखिला मिलता है। मगर जो कोटा चंडीगढ़ का तय है वह कम है। ऐसे में यह आरक्षण चंडीगढ़ का बढ़ना चाहिए ताकि युवाओं को दूसरी जगहों पर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए न जाना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed