Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First rammed into the bike, then smashed his head with a helmet

Chandigarh News: पहले बाइक में मारी टक्कर, फिर हेलमेट से सिर फोड़ा<bha>;</bha> युवक के कान का पर्दा फटा

Fri, 20 Nov 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
First rammed into the bike, then smashed his head with a helmet
बापूधाम कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद युवक पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप-उसी दिन शिकायत और मेडिकल के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में पुलिस ने लगाए 15 दिन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पीछे से तेज रफ्तार में बाइक सवार आया, पहले टक्कर मारी और विरोध करने पर थप्पड़ जड़ दिया। इतने पर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो हेलमेट उतारकर युवक के सिर पर एक के बाद एक 3-4 वार कर दिए। सेक्टर-26 के बापूधाम कॉलोनी में मामूली सड़क विवाद के बाद मारपीट की यह घटना हुई। हमले में तरुण त्यागी के बाएं कान का पर्दा फट गया और उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई। वारदात 3 नवंबर की है। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने उसी दिन पुलिस चौकी में शिकायत दी और सरकारी अस्पताल में मेडिकल भी कराया लेकिन एफआईआर दर्ज होने के लिए उसे 15 दिन इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने 18 नवंबर को मामला दर्ज किया। पीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाए हैं।
पीछे से हॉर्न बजाते हुए आया, टक्कर के बाद मारपीट
तरुण त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी नानी के घर से बापूधाम कॉलोनी लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से स्प्लेंडर बाइक पर सवार एक युवक तेज रफ्तार में आया और लगातार हॉर्न बजाने लगा। इसी बीच उसकी बाइक को टक्कर लग गई। तरुण ने रुककर विरोध जताया तो आरोपी ने उसके बाएं कान पर जोरदार थप्पड़ मारा और हेलमेट उतारकर सिर पर 3-4 वार किए। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। मेडिकल जांच में बाएं कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद वारदात, लौटकर फिर किया हमला
पीड़ित के मुताबिक घटना पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में तरुण बाइक से आता और गति धीमी कर रुकता दिखाई देता है। इसी दौरान हेलमेट पहने स्प्लेंडर सवार वहां पहुंचता है और बाइक रोकते ही उसे थप्पड़ मार देता है। इसके बाद हेलमेट उतारकर उसके सिर पर वार करता है। हमले के दौरान हेलमेट सड़क पर दूर जा गिरता है। वहां मौजूद एक अन्य युवक उसे उठा लेता है। आरोपी उससे हेलमेट वापस लेकर कुछ देर बातचीत करता है और अपनी बाइक पर बैठ जाता है। तरुण का आरोप है कि आरोपी कुछ दूर जाने के बाद दोबारा नीचे उतरता है और हेलमेट से उस पर हमला करता है। इस बीच कुछ युवक मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करते हैं। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासक के कार्यक्रम से पहले दर्ज की एफआईआर, 15 दिन तक काटता रहा थाने के चक्कर
तरुण ने बताया कि उसने 3 नवंबर को ही बापूधाम चौकी पुलिस को शिकायत दे दी थी। पुलिस ने उसे जीएमएसएच-16 में मेडिकल जांच के लिए भी भेजा था। इसके बावजूद एफआईआर 18 नवंबर को दर्ज की गई। पीड़ित का आरोप है कि वह लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग करता रहा, लेकिन मामले में टालमटोल होती रही। तरुण ने दावा किया कि 18 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे चंडीगढ़ प्रशासक के बापूधाम कॉलोनी में प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसी दिन सुबह उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की। उसे आशंका है कि कार्यक्रम के दौरान वह या उसके परिजन प्रशासक के सामने पुलिस की कार्रवाई में देरी का मुद्दा न उठा दें, इसलिए आनन-फानन में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed