फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First Punjab Tourism Summit and Travel Mart to be held in Mohali from 11th to 13th September

Punjab Tourism Summit: टूरिज्म समिट में पहुंचेंगे ताज और क्लब महिंदरा जैसे निवेशक, मोहाली में होगा आयोजन

Sat, 09 Sep 2023 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Sep 2023 11:52 AM IST
सार

पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि हमारी सरकार ने गत एक साल में सूबे में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम किया है। सरकार का फोकस इको पर्यटन व वाटर एंडवेंचर पर्यटन पर है। पहली बार हुआ है कि सरकार ने एडवेंचर व वाटर स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाई है। अब वेलनेस पॉलिसी आ रही है।

विज्ञापन
First Punjab Tourism Summit and Travel Mart to be held in Mohali from 11th to 13th September
मंत्री अनमोल गगन मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में 11 से 13 सितंबर को मोहाली में होने वाली पहली पंजाब टूरिज्म समिट एंड ट्रेवल मार्ट में कई नामी इन्वेस्टर ग्रुप शामिल होंगे। इनमें ताज, क्लब महिंद्रा रामोजी, आईटीसी फॉर्च्यून व लीला ग्रुप ऑफ कंपनी जैसे नाम शामिल हैं। सरकार को उम्मीद है कि उनकी एक साल की मेहनत रंग लाएगी। साथ ही इनमें से कई ग्रुप राज्य में निवेश करेंगे। यह दावा अमर उजाला से बातचीत में पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने किया। 

विज्ञापन


मान ने बताया कि समिट का शुभांरभ 11 सितंबर को सीएम भगवंत मान करेंगे। समिट की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यहां निवेश करने वालों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। सरकार की नीतियां बहुत अच्छी हैं। निवेशक यहां आसानी से निवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फैंसी नंबरों का शौक: चंडीगढ़ियों ने CH-01 सी के नंबरों पर खर्च दिए 24.25 करोड़, आरएलए के आंकड़ों का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का फोकस इको पर्यटन पर
पर्यटन मंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ने गत एक साल में सूबे में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम किया है। सरकार का फोकस इको पर्यटन व वाटर एंडवेंचर पर्यटन पर है। पहली बार हुआ है कि सरकार ने एडवेंचर व वाटर स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाई है। अब वेलनेस पॉलिसी आ रही है। बड़ी बात है कि नेचर सर्किट व वाटर सर्किट की पहचान ली गई। इसके लिए सारी जरूरी मंजूरियां मिल गई हैं। पठानकोट, रोपड़, होशियारपुर व न्यू चंडीगढ़ स्थित सिसवां व मिर्जा डैम को इको टूरिज्म व वाटर टूरिज्म के रूप में विकसित करने जा रहे हैं। यहां निवेश करने वालों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। सरकार की नीतियां बहुत अच्छी है।

राजस्थान की तर्ज पर हेरिटेज सर्किट पर काम किया जा रहा
अमनमोल गगन मान ने बताया कि धार्मिक पर्यटन में पंजाब का कोई जवाब नहीं है। लाखों श्रद्वालु यहां माथा टेकने पहुंचते हैं। इसी तरह बॉर्डर टूरिज्म सर्किट है। हमारी कोशिश मिलिट्री क्लचर को आम लोगों तक पहुंचाने की है। देश की आजादी के लिए जान न्योछावर करने वाले अधिकतर स्वतंत्रता सेनानी पंजाब से हैं। इनके घरों को भी संवारा जा रहा है, ताकि लोग उनको देख पाएं। राजस्थान की तर्ज पर हेरिटेज सर्किट पर काम किया जा रहा है। इसके तहत राजा महाराजाओं के पुराने महलों को संवारा जा रहा है। इनमें लोग शादियां कर पाएंगे। यहां पर लोग सूबे के खाने संगीत आदि का लोग संवाद ले पाएंगे। इसी तरह कुछ महलों को होटलों के रूप विकसित करेंगे।

ब्लॉगरों के सहारे दुनिया को बताएंगे पर्यटन स्थल
पंजाब के पर्यटन स्थलों के बारे में लोग जान पाएं। इसके लिए सरकार अब ब्लागरों की मदद लेगी। सरकार की तरफ से कई ब्लॉगरों को बुलाया गया है। उनके माध्यम से भी अब पंजाब के टूरिज्म खजाने को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। मंत्री ने बताया कि उनके पास पड़ोसी राज्यों से अधिक पर्यटन के अवसर मौजूद हैं। लेकिन गत सरकार ने इस दिशा में पहले काम नहीं किया।


24 मेले आयोजित कर एनआरआई परिवारों को जोड़ेंगे जड़ों से
पंजाब से बाहर रहते एनआरआई परिवारों को पंजाब की सभ्यता और संस्कृति से जोड़ने के लिए भी सरकार मेहनत कर रही है। सरकार ने 24 ऐसे मेलों की सूची तैयार की। जिनसे पूरे देश में पंजाब की पहचान है। ऐसे मेलों को अब राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। जनवरी 14 से रंगला पंजाब अमृतसर में शुरू होगा। इसके बाद हर महीने करीब दो मेले हुआ करेंगे। इससे पंजाब के लोक कलाकारों और कारीगरों को मंच मिलेंगा। वहीं एनआरआई अपने इलाके के व्यंजनों का स्वाद ले पाएंगे।

एप गाइड से लेकर होटल बुकिंग तक करेगी काम
मंत्री ने बताया कि अब लोगों हर काम ऑन लाइन करते हैं। इस चीज को ध्यान में रखकर सरकार अब एक एप बनाने जा रही है। सारे सर्किट की प्रत्येक चीज अपलोड होगी। उस सर्किट का सर्टिफाइड गाइड कौन है, उसकी जानकारी रहेगी। वहां पर कौन से फाइव स्टार या थ्री स्टार होटल है। रेस्टोरेंट और फूड कोर्ट कौन से है। इसी वेबसाइट से लोग अपनी पसंद का होटल तक की बुकिंग कर पाएंगे। लोगों बेवजह होने वाली लूट से बचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed