{"_id":"58cc32f74f1c1b2d5a32ad0e","slug":"first-meeting-of-writers-in-panchkula-cm-increased-incentives","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में पहली बार लेखकों का महासम्मेलन, सीएम ने बढ़ाई प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में पहली बार लेखकों का महासम्मेलन, सीएम ने बढ़ाई प्रोत्साहन राशि
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 18 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने बढ़ाई साहित्यकारों की प्रोत्साहन राशि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा साहित्य संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचकूला में पहली बार है कि हरियाणा के साहित्यकारों एवं लेखकों के लिए तीन दिवसीय महासम्मेलन हो जा रहा है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष साहित्यकारों और लेखकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का पहला पुरस्कार पांच लाख से सात लाख व ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा की। हरियाणा ग्रंथ अकादमी ने लेखकों को हर वर्ष एक-एक लाख रुपये के 10 प्रोत्साहन पुरस्कार शुरू करने की भी घोषणा की। ये पंडित दीन दयाल उपाध्याय, स्वामी विवेकानंद व पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय मंगल सेन के नाम पर होंगे।
दो हजार से अधिक पंजीकृत साहित्यकारों व रचनाकारों से खचाखच भरे सभागार से गदगद मुख्यमंत्री ने कहा कि लेखक अपनी लेखनी से मनुष्य निर्माण व समाज निर्माण में अमूल्य योगदान देता है। इस मौके पर सीएम ने साहित्य संगम के थीम मसकट लाडो का अनावरण भी किया। वहीं सीएम ने हरियाणा साहित्य अकादमी के सहयोग से डॉ. माकंर्डेय आहुजा द्वारा लिखी दो पुस्तकों का विमोचन भी किया।

पहला पुरस्कार पांच से सात और दूसरा ढाई से पांच लाख रुपये करने की घोषणा
Haryana CM Manohar lal khattar
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने 2014, 2015 व 2016 के करीब 92 साहित्यकारों व लेखकों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की मंत्री कविता जैन ने कहा कि कार्यक्रम की थीम ‘मसकट लाडो’ भी बेटियों को समर्पित है।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में कालका की विधायक लतिका शर्मा, मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया, जिला परिषद की चेयरपर्सन रितु सिंगला, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. केके खंडेलवाल, हरियाणा साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र चौहान, अंबाला-पंचकूला के पुलिस आयुक्त आरसी मिश्रा, डीसी गौरी पराशर जोशी, सहित अन्य उपस्थित थे।