Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First, it sent heartbeats racing, then it immersed everyone in celebration... Mohali echoed with chants of "India!"

Chandigarh News: पहले धड़कनें बढ़ाईं, फिर जश्न में डुबोया... छा गया इंडिया से गूंजा मोहाली

Fri, 06 Nov 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
First, it sent heartbeats racing, then it immersed everyone in celebration... Mohali echoed with chants of "India!"
तीन क्वार्टर तक 0-1 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने आखिरी क्वार्टर में दागे चार गोल, जापान को 4-1 से हराते ही दर्शक दीर्घा में मच गया धमाल
विज्ञापन

15 से 20 हजार हॉकी प्रेमी सीटों से खड़े होकर लगाने लगे इंडिया-इंडिया के नारे, तिरंगों से पट गया स्टेडियम

मुख्यमंत्री भगवंत मान आखिरी मिनट तक डटे रहे, चीयर लीडर्स के भंगड़े, आतिशबाजी और पंजाबी गायक रंजीत बावा की गायकी ने बांधा समा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। तीन क्वार्टर तक दिल थामकर बैठे रहे... हर हमले पर सांसें थमीं और हर चूके हुए मौके पर मायूसी छाई। फिर आखिरी क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम ने ऐसी पलटी मारी कि मोहाली का पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। जापान के खिलाफ फाइनल में 0-1 से पिछड़ रही टीम इंडिया ने आखिरी क्वार्टर में चार गोल दागकर मुकाबला 4-1 से जीत लिया। जैसे ही अंतिम हूटर बजा, 15 से 20 हजार हॉकी प्रेमी अपनी सीटों से खड़े हो गए। कहीं तिरंगे लहराने लगे तो कहीं ''''इंडिया-इंडिया'''' के नारे गूंजने लगे। इसी बीच स्टेडियम में एक आवाज गूंजी- ''''छा गया इंडिया!'''' और फिर पूरा माहौल जश्न में डूब गया।
तीन क्वार्टर का इंतजार, आखिरी में गोलों की बरसात
मैच के शुरुआती तीन क्वार्टर में जापान ने भारतीय खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती दी। तीसरे मिनट में जापान के गोल के बाद भारत पिछड़ गया, लेकिन दर्शकों का जोश कम नहीं हुआ। भारतीय टीम के हर अच्छे मूव पर तालियां बजती रहीं। हर हमले के साथ दर्शकों की धड़कनें तेज होती रहीं। फिर आखिरी क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक तेवर दिखाए और एक के बाद एक चार गोल दाग दिए। भारत की वापसी होते ही दर्शक दीर्घा में खुशी की लहर दौड़ गई। हर तरफ तिरंगे लहराने लगे और ''''भारत माता की जय'''' के नारे सुनाई देने लगे।
विज्ञापन

भंगड़े पर झूमे दर्शक, आतिशबाजी ने बढ़ाई चमक
जीत के साथ ही स्टेडियम में जश्न का रंग दोगुना हो गया। चीयरलीडर्स ने भांगड़ा डालकर खुशी का इजहार किया तो आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया। पंजाबी गायक रंजीत बावा ने अपनी गायकी से दर्शकों में जोश भर दिया। उनके गीतों पर हॉकी प्रेमी झूमते रहे। कुछ ही पलों में हॉकी का मैदान किसी बड़े उत्सव के मंच में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम भगवंत मान भी आखिरी मिनट तक डटे रहे
भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी स्टेडियम में मौजूद रहे। वह मुकाबले के आखिरी क्षणों तक अपनी सीट पर बैठे रहे। जैसे-जैसे टीम इंडिया ने वापसी की, दर्शकों के साथ उनका उत्साह भी बढ़ता गया। आखिरी क्वार्टर के पांच मिनट तक स्टेडियम में ''''छा गए पंजाबी'''' की गूंज सुनाई देती रही।

तिरंगों के रंग में रंगा पूरा स्टेडियम
इस जश्न में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल रहे। हर गोल पर तालियां, हर हमले पर शोर और जीत के बाद भांगड़े ने शाम को यादगार बना दिया। 15 से 20 हजार दर्शकों की मौजूदगी में पूरा स्टेडियम तिरंगों से पट गया। मोहाली ने दिखा दिया कि पंजाब में हॉकी का जुनून आज भी लोगों के दिलों में उसी शिद्दत से धड़कता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed