फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   first international flight by air india from international airport chandigarh

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान कल से, देखिए शेड्यूल

Wed, 14 Sep 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
first international flight by air india from international airport chandigarh
d - फोटो : air india
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली अंतराष्ट्रीय फ्लाइट कल से उड़ान भरने जा रही है। एयर इंडिया की इस फ्लाइट की सभी 180 सीटें फुल हो चुकी हैं। चंडीगढ़ से शारजाह की डायरेक्ट फ्लाइट चलने से शहर के पर्यटन और इंडस्ट्री में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


1400 करोड़ के एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल लेवल की सभी सुविधाओं को देने की तैयारी पूरी की जा रही है। इसे लेकर शहरवासियों में उत्साह बना हुआ है। एयर इंडिया के चंडीगढ़ स्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने बताया कि ये फ्लाइट्स यहां से सोमवार, वीरवार और शनिवार को शारजाह जाएगी।  वहीं दुबई से इंडिया के लिए 26 सितंबर से नियमित फ्लाइट चलेगी।
विज्ञापन

ये है दोनों इंटरनेशनल फ्लाइट का शेड्यूल

first international flight by air india from international airport chandigarh
एअर इंड‌िया की ऑल वूमेन फ्लाइट में सभी जिम्मेदारी महिलाओं ने ही संभाली। - फोटो : file photo
चंडीगढ़ से शारजाह
शारजाह से दोपहर 12.45 पर रवाना होगी और शाम 5.10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी, वहीं वापसी में चंडीगढ़ से फ्लाइट शाम 6.15 बजे जाएगी और रात्रि 8 बजे शारजाह पहुंचेगी।

चंडीगढ़ से दुबई
चंडीगढ़ से दुबई के लिए उड़ान भरने का समय शाम 4:15 बजे और दुबई में फ्लाइट के लैंड करने का समय शाम 6:20 बजे है। वहीं दुबई से चंडीगढ़ वापसी में सुबह 6:05 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 11 बजे फ्लाइट चंडीगढ़ में लैंड करेगी।

नोट : चंडीगढ़, शारजाह और दुबई के समय में करीब डेढ़ घंटे का अंतर है।

यह है शहर से फ्लाइट चलने का इतिहास

first international flight by air india from international airport chandigarh
d - फोटो : air india
चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन से 1970 में चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए इंडियन एयरलाइंस ने पहली फ्लाइट शुरू की थी। यह फ्लाइट चलने के बाद चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन को कॉमर्शियल फ्लाइट चलाने के लिए बड़ा बनाया गया था।

19 अगस्त, 2011 को चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट चलाने की घोषणा की गई। एयरपोर्ट को 1400 करोड़ रुपये खर्च कर इंटरनेशनल स्तर का बनाया गया। अब 15 सितंबर को चंडीगढ़ से पहली फ्लाइट एयर इंडिया की ओर शारजाह के लिए रवाना होगी।

इंटरनेशनल फ्लाइट से बढे़गा पर्यटन
शहर से पहली इंटरनेशनल फ्लाइट शारजाह केलिए 15 सितंबर से शुरू हो रही है। यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट है। यह फ्लाइट चलने से शहर के पर्यटन का विकास होगा।  इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन सहित सभी को सहयोग करना होगा।
- अंशुल गौर, सेक्टर-39
विज्ञापन

इंडस्ट्री भी होगी विकसित

first international flight by air india from international airport chandigarh
एअर इंडिया 1
ट्राइसिटी में इंटरनेशनल फ्लाइट चलने के बाद इंडस्ट्री का विकास होगा। शारजाह और दुबई के लिए कार्गो सुविधा भी शुरू होनी चाहिए। विदेशी व्यापार बढ़ने के बाद ट्राईसिटी भी बिजनेस हब बनकर उभरेगा।
- डा. संदीप वर्मा, सेक्टर-20

होटल इंडस्ट्री का भी बढे़गा कारोबार
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने के बाद होटल इंडस्ट्री का कारोबार भी बढे़गा। शहर में अभी होटल इंडस्ट्री घाटे में है, पर उम्मीद है कि अब वह उभर जाएगी। चंडीगढ़ शहर व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छी तरक्की करेगा। विदेशी पर्यटकाें की संख्या भी बढे़गी।
- रमनीक सिंह, सेक्टर-18

फ्लाइट चलने से मिलेगी लोगों को राहत
इंटरनेशनल फ्लाइट शारजाह और दुबई के लिए शुरू हो रही है। अब चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू के लोगों को दिल्ली जाने के पांच घंटे खराब नहीं करने पडे़ंगे। अब डायरेक्ट यहां से फ्लाइट मिल जाएगी। इससे सभी राज्यों में फ्लाइट्स की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
- विकास शर्मा, सेक्टर-21

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed