फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing was done for the purpose of seeking ransom by spreading terror

खुलासाः दहशत फैलाकर फिरौती मांगने के मकसद से की गई थी घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 10 Jun 2020 12:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 10 Jun 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Firing was done for the purpose of seeking ransom by spreading terror
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ में सेक्टर 33 में शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में गैंगस्टर दीपक उर्फ दीपू को पुलिस मंगलवार को 5 दिन के प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई। जिसमें दीपू पुलिस पूछताछ में कुछ चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है। जिससे पुलिस को शक है कि शराब कारोबारियों पर फायरिंग फिरौती के लिए करवाई गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में पहले तो दीपू टाल मटोल कर गोलमोल जवाब देता और बीच बीच में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेता रहा। इससे पुलिस को आगे की कड़ी जोड़ने में मशक्कत करनी पड़ रही है। देर रात करीब 2 घंटे हुई पूछताछ में उसने बताया कि बाकी उसे आगे की कहानी कुछ नहीं पता कि शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के घर पर किसलिए उससे फायरिंग करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना कि दीपू बार बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा है। पुलिस मानकर चल रही है कि यह सारा खेल फिरौती वसूलने के लिए खेला जा रहा है। ताकि शराब व्यापारियों को डरा धमकाकर उनसे फिरौती की मोटी रकम वसूली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरसेवक फिर दो दिन के रिमांड पर
क्राइम ब्रांच ने गुरसेवक को 5 दिन का रिमांड पूरा होने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। उधर, सेक्टर 34 थाना पुलिस ने कुलविंदर सिंह उर्फ काला का भी दो दिन का रिमांड बढ़वाया है।

आमने सामने बिठाकर हुए सवाल जवाब

पुलिस दीपू से अकेले में पूछताछ करने के बाद देर रात कुलविंदर सिंह उर्फ काला को आमने सामने बिठाकर भी पूछताछ की। हालांकि उनके बयान आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। इसके चलते केस की पूरी कहानी अभी तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस को यह भी शक है कि इस फायरिंग के पीछे लॉरेंस के अलावा किसी और का तो हाथ नहीं है।

सेक्टर 9 शराब ठेके पर फायरिंग केस में भी पूछताछ
2 जून को सेक्टर 9 स्थित शराब के ठेके पर हुई फायरिंग में भी पुलिस को दीपू पर शक है। पुलिस ने दीपू से सवाल जवाब भी किए, लेकिन पुलिस को ऐसा कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फिलहाल पुलिस इस मामले में देर रात तक सवाल जवाब करती रही।

जेल में कैसे मुहैया हुआ मोबाइल
पुलिस ने दीपू से यह भी पूछा किया कि जेल में इतनी कड़ी मुस्तैदी के बीच उसने मोबाइल कैसे इस्तेमाल किया। सूत्रों ने बताया कि इस सवाल पर गोलमोल जवाब दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले का खुलासा बुधवार को कर दिया जाएगा।

क्राइम ब्रांच भी करेगी पूछताछ

प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए गैंगस्टर दीपू से क्राइम ब्रांच भी पूछताछ करेगी। क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में शूटरों की मदद करने वाला जिम संचालक गुरसेवक है। सूत्रों का मानना है कि दीपू और सेवक को आमने-सामने बिठाकर क्राइम ब्रांच पूछताछ करेगी, जिससे मामले में कुछ और अहम खुलासे हो सकेंगे।

दीपू ने ऐसा रखा अपराध की दुनिया में कदम
सूत्रों के अनुसार, दीपू से पूछताछ में सामने आया कि जब वह बनूड़ के कॉलेज में पढ़ता था। उसी दौरान कॉलेज में कुछ छात्रों से उसका झगड़ा हुआ। इसके चलते उसे जेल में रात बितानी पड़ी। इस बीच उसकी मुलाकात गैंगस्टर संपत नेहरा से हुई। बाद में उसका नाम एक सरपंच मर्डर केस में आया और फिर साल 2017 को पंचकूला हॉस्पिटल से टीनू हरियाणा को पुलिस कस्टडी से भगाने में उसका नाम शामिल हुआ। बाद में वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य सदस्य बन गया।

यह है मामला
बीते 31 मई को सेक्टर 33 स्थित शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई राकेश सिंगला के घर पर कार सवार पांच बदमाश ताबड़तोड़ 17 फायरिंग कर फरार हो गए थे। वारदात में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज भी लगे। जिसके बाद पुलिस एक शूटर करण समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं 2 जून को सेक्टर9 स्थित ठेके पर छह फायरिंग कर कार सवार बदमाश फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed