{"_id":"64fb781b819f925fe40ee243","slug":"firing-on-a-youth-in-firozpur-of-punjab-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: तीन बाइक पर सवार छह लोगों ने युवक पर दागीं ताबड़तोड़ गोलियां, मुंह और पांव में लगी, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: तीन बाइक पर सवार छह लोगों ने युवक पर दागीं ताबड़तोड़ गोलियां, मुंह और पांव में लगी, हालत नाजुक
Sat, 09 Sep 2023 01:14 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:14 AM IST
सार
पुलिस ने घटनास्थल से आठ से 10 गोली के खोल बरामद किए हैं। कई गोली दुकान के शटरों पर भी लगी है। एसपी रणधीर कुमार ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पीड़ित के बयान लेने पर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर के मलवाल रोड स्थित गुरु नानक कॉलोनी के नजदीक शुक्रवार दोपहर तीन बाइकों पर आए छह शातिरों ने पिस्तौलों से नौजवान पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। मुंह और पांव पर गोली लगने से नौजवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के दुकानदारों ने उसे क्षेत्र के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। सूचना मिलते ही एसपी (डिटेक्टिव) रणधीर कुमार पुलिस पार्टी संग वारदातस्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
पीड़ित अमित कुमार निवासी भट्टिया वाली बस्ती फिरोजपुर शहर के चाचा ने बताया कि जिन लोगों ने उसके भतीजे पर जानलेवा हमला किया है, उनके साथ पुरानी रंजिश है। उक्त आरोपियों ने पहले भी उस पर हमला किया था। वहीं वारदातस्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि अमित बाइक पर सवार होकर निजामद्दीन बस्ती की तरफ से शहर आ रहा था।
विज्ञापन
आरोपी तीन बाइकों पर सवार होकर इसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही अमित गुरुनानक नगरी के नजदीक पहुंचा तो बाइक सवार छह शातिरों ने एक साथ गोलियां दागनी शुरू कर दी। बताया गया है कि तीन के हाथ में पिस्तौल थी। अमित के मुंह और पांव में गोली लगी। अमित ने आरोपियों से बचने के लिए भागने का प्रयास भी किया लेकिन आरोपियों ने उसे घेर लिया। फिलहाल अमित की हालत नाजुक है। पुलिस ने घटनास्थल से आठ से 10 गोली के खोल बरामद किए हैं। कई गोली दुकान के शटरों पर भी लगी है। एसपी रणधीर कुमार ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पीड़ित के बयान लेने पर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन